Honda ZR-V Hybrid लिस्ट में सबसे आगे
अगले महीने होंडा अपनी नई हाइब्रिड SUV ZR-V को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस SUV में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन मिल सकता है, जो 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट कर करेगा। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 22.79 km/l तक हो सकता है। इसका मुकाबला प्रीमियम SUV सेगमेंट में होगा।
Toyota Urban Cruiser Ebella की दूसरे छमाही में एंट्री
टोयोटा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर एबेला को साल के दूसरी छमाही यानी की जुलाई-अगस्त के करीब लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह एसयूवी मारुति ई-विटारा की तरह होगी, लेकिन इसमें डिजाइन और टोयोटा ब्रांड की पहचान देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ ही 543 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज पेश कर सकती है।
Tata Sierra EV की वापसी
टाटा मोटर्स की सबसे चर्चित लॉन्च में से एक सिएरा ईवी होगी। दिग्गज कंपनी सिएरा की यह पहली इलेक्ट्रिक अवतार होने के कारण कार लवर्स को इसका इंतजार बेसब्री से है। इस एसयूवी में 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। अनुमानित रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। यह गाड़ी अगस्त-सितंबर में लॉन्च हो सकती है। यह टाटा की सबसे खास EV लॉन्च में से एक मानी जा रही है।
MG Majestor करेगी फ्लैगशिप एंट्री
एमजी मोटर अपनी नई प्रीमियम एसयूवी मैजेस्टर को 2026 के फेस्टिव सीजन से पहले यानी सितंबर-अक्तूबर तक लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की मौजूदा ग्लोस्टर से ऊपर पोजिशन की जाएगी। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 212 bhp की पावर और 478 Nm का टॉर्क देगा। ZF 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और थ्री-रो सीटिंग इसकी खासियत होगी।
BMW X6 का नया अवतार
लक्जरी SUV खरीदने वालों के लिए बीएमडब्ल्यू भी अपनी नई X6 Coupe-SUV को अक्तूबर तक भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। यह 523 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाली है।
JSW Jetour T2: दिवाली पर देगी खास तोहफा
कार लवर्स को इस एसयूवी का भी बेसब्री से इंतजार है। JSW मोटर्स अपनी पहली एसयूवी को दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। जेटूर T2 प्लेटफॉर्म पर आधारित यह SUV ऑफ-रोडिंग लुक और मजबूत रोड प्रेजेंस के साथ आएगी। इसमें 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है। कंपनी FWD और AWD दोनों विकल्प दे सकती है।