फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikes: बेहद दमदार हैं ये पांच अंडररेडेट बाइक्स, पालरफुल इंजन से लैस, कीमत 2 लाख से कम

Tue, 24 Jun 2025 04:14 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bikes Under 2 Lakh: भारतीय बाइक बाजार में कंपनियां अपने कदम फूंक-फूंक कर बाइक लॉन्च करती हैं। कई बार कुछ बेहतर बाइक भी भीड़-भाड़ वाले ट्रेंड के कारण गुम हो जाती हैं और आखिरकार उन्हें बंद करना पड़ जाता है। यहां हम आपको 5 ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सड़कों पर तो कम दिखती हैं, लेकिन इनकी पावर और परफॉर्मेंस काफी दमदार है।
विज्ञापन
2 लाख रुपये के बजट में दमदार बाइक्स - फोटो : हीरो मोटोकॉर्प
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा बाजार है। यहां हर साल करोड़ों यूनिट्स बाइक-स्कूटर की बिक्री होती है। भारतीय बाजार में कम्यूटर सेगमेंट से लेकर स्पोर्ट्स और रेट्रो सेगमेंट तक में कई ब्रांड्स के बाइक बिक रहे हैं। हालांकि, बाइक्स के मामले में भारतीय बाजार एक ट्रेंड को फॉलो करने वाला बाजार है। कहने का मतलब है कि लोग उन्हीं बाइक्स को अधिक खरीदते हैं जो मार्केट में ज्यादा बिक रही होती हैं। ग्राहकों के इसी बिहेवियर के चलते मार्केट में तकनीकी रूप से  कुछ बहुत बेहतर बाइक्स भी बिक्री में पिछे छूट गई हैं। आज हम आपको इंडियन मार्केट में बिक रही कुछ ऐसी ही बाइक्स के बारे में बताने वाले हैं जो शानदार फीचर्स और पावरफुल इंडन के साथ आती है और उनकी कीमत भी 2 लाख के अंदर है। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन


TVS Ronin
इस लिस्ट में सबसे पहली बाइक टीवीएस की Ronin है जो 225 सीसी इंजन के साथ आती है। इस बाइक का बेस मॉडल सिंगल चैनल एबीएस के साथ आता है। इसकी शुरूआती कीमत 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से भी कम है। ये बाइक काफी कम्फर्टेबल सीटिंग पोजिशन के साथ आती है। इस बाइक में आप सिटी राइड के साथ-साथ हाईवे के सफर का भी मजा ले सकते हैं। इंडियन मार्केट में Ronin का सीधा मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 से है।

Bajaj Pulsar N250
बजाज पल्सर N250 पिछले 4 साल से इंडियन मार्केट में बिक रही है। हालांकि, इसकी सेल्स फिगर कुछ खास इम्प्रेसिव नहीं है, लेकिन फिर भी यह बाइक अपनी कीमत के हिसाब से बेस्ट इन क्लास परफॉर्मेंस और फीचर्स उपलब्ध कराती है। Bajaj Pulsar N250 में 249cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है जो 24.1 bhp और 21.5 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक स्लिपर क्लच और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।
विज्ञापन


Honda CB300F
होंडा की ये बाइक पेट्रोल और इथेनॉल मॉडल में आती है। होंडा CB300F में कंपनी मे 293.52cc का ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है, जो 24.5 बीएचपी की पावर और 25.9 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट स्लिपर क्लच भी मिलता है।

Hero Karizma XMR
अपनी पुरानी जनरेशन से बिल्कुल अलग और परफॉर्मेंस से लेकर फीचर्स में कई गुना बेहतर नई Hero Karizma XMR को भी कम सेल्स से जुझना पड़ रहा है। ये बाइक कई ऐसे फीचर्स के साथ आती है जो सेगमेंट फर्स्ट हैं जैसे ऑटोमैटिक हेडलाइट, एडजस्टिबल वाइजर, फुल टीएफटी कलर डिस्प्ले। 2 लाख रुपये के अंदर हीरो करिज्मा एक बेहतर डील साबित हो सकती है।

Suzuki Gixxer 250
Suzuki Gixxer 250 को भारत में दो मॉडलों- Gixxer 250 Standard और Gixxer 250 SF में बेचा जा रहा है। दोनों मॉडलों में कंपनी 249 सीसी का एयर कूल्ड इंजन देती है। इसके साथ ही बाइक्स में ब्लूटूथ राइड कनेक्ट के साथ टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, कॉल, एसएमएस और डिजिटल वॉलेट जैसे फीचर्स भी देती है। 2 लाख रुपये के बजट में ये बाइक आपके लिए एक परफेक्ट राइडिंग मशीन बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें