ऑटोमोबाइल निर्माता संघ (SIAM) ने अप्रैल 2025 में वाहनों के डिस्पैच से जुड़ें आंकड़ों को साझा किया है। सियाम के मुताबिक अप्रैल में निर्माताओं से डीलरों को होने वाले पैसेंजर वाहन डिस्पैच में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनियों ने इस दौरान डीलरों को 3,48,847 यूनिट वाहनों का डिस्पैच किया, जबकि ये आंकड़ा पिछले साल अप्रैल में 3,35,629 यूनिट वाहनों का था।
अप्रैल में पैसेंजर वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री
अप्रैल में पैसेंजर वाहनों की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री भी दर्ज की गई है। ऑटोमोबाइल निर्माता संघ SIAM के मुताबिक, अप्रैल 2025 में 3.49 लाख यूनिट से भी ज्यादा पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई है। यह आंकड़ा अप्रैल 2024 से 3.9 फीसदी अधिक है।
यह भी पढ़ें: दुश्मनों को धूल चटाने की ताकत रखते हैं ये स्वदेशी बख्तरबंद वाहन, जंग में बनते हैं सेना की ढाल
दोपहिया वाहनों का डिस्पैच हुआ कम
SIAM के अप्रैल 2025 के आंकड़ों के अनुसार, दोपहिया वाहनों का कुल डिस्पैच 17 प्रतिशत कम होकर 14,58,784 यूनिट्स रहा, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 17,51,393 यूनिट्स था। आखिरी महीने स्कूटरों की बिक्री 5,48,370 यूनिट्स थी, जो कि अप्रैल 2024 में बेचे गए 5,81,277 यूनिट्स से 6 प्रतिशत कम थी।
यह भी पढ़ें: कार के 5 फीचर्स जिनमें पानी की तरह पैसा बहाते हैं लोग, लेकिन नहीं आते उतने काम
मोटरसाइकिलों की बिक्री साल-दर-साल के आधार पर अप्रैल में 23 फीसदी कम होकर 8,71,666 यूनिट्स रह गई। वहीं, मोपेड की बिक्री 8 फीसदी कम होकर 38,748 यूनिट्स रह गई जो पिछले साल इसी महीने 41,924 यूनिट्स थी।
आंकड़ों के मुताबिक, तिपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल में मामूली रूम से बढ़कर 49,441 यूनिट्स रही। SIAM के डायरेक्टर राजेश मेनन ने कहा कि दोपहिया वाहनों के डिस्पैच में भारी गिरावट आई है, हालांकि, आने वाले महीनों में इसके बढ़ने की उम्मीद है।