पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वजह से कटा 12.9 गाड़ियों का चालान
दिल्ली में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों की चेकिंग और धर-पकड़ चलती रहती है। बिना वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के वजह से 12.9 लाख वाहनों के चालान काटे गए हैं। इन वाहनों के पास पॉल्यूशन के पेपर नहीं थे और सिस्टम द्वारा पकड़े गए थे।
यह भी पढ़ें: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर का नया रिकॉर्ड, FY 2024-25 में 43 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
बताते चलें कि देश भर में 1 अप्रैल से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने लंबे समय से ऑनलाइन चालान का भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में उनके ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ी तो तीन महीनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड भी हो सकता है।