फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIAM: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर का नया रिकॉर्ड, FY 2024-25 में 43 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई

Tue, 15 Apr 2025 01:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Passenger Vehicle Sales: SIAM के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में नए मॉडल्स के लॉन्च, एडवांस फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन ने लोगों को खासा आकर्षित किया। इसके अलावा, कंपनियों द्वारा दी जा रही डिस्काउंट और प्रमोशनल ऑफर्स ने भी डिमांड को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
FY 2024-25 में वाहन बिक्री बढ़ी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पैसेंजर वाहनों की बिक्री ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में देश में कुल 43 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। SIAM (Society of Indian Automobile Manufacturers) की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


SUV बनी ग्रोथ स्टार
इस वृद्धि का सबसे बड़ा श्रेय जाता है यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV/UV) को, जिनकी बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। FY 2024-25 में एसयूवी की हिस्सेदारी कुल पैसेंजर वाहनों में 65% तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह लगभग 60% थी। SIAM के मुताबिक, नए मॉडल्स के लॉन्च, एडवांस फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन ने लोगों को खासा आकर्षित किया। इसके अलावा, कंपनियों द्वारा दी जा रही डिस्काउंट और प्रमोशनल ऑफर्स ने भी डिमांड को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

ग्लोबल एक्सपोर्ट भी बढ़ा - फोटो : Adobe Stock
ग्लोबल एक्सपोर्ट भी बढ़ा
FY 2024-25 में भारत से पैसेंजर वाहनों का निर्यात भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो 7.70 लाख यूनिट्स रहा। ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 14.6% ज्यादा है। खास बात यह रही कि भारत में बने ग्लोबल मॉडल्स की मांग लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजारों में बढ़ी, और कुछ कंपनियों ने विकसित देशों को भी निर्यात शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक चालान के लिए अब 10 सेकंड तक का वीडियो होगा रिकॉर्ड, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

टू-व्हीलर ने भी दिखाई रफ्तार
FY 2024-25 में 1.96 करोड़ टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई, जो 9.1% की ग्रोथ को दर्शाता है। इसमें स्कूटर सेगमेंट सबसे आगे रहा, खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में अच्छी कनेक्टिविटी के वजह से मांग में तेजी दिखी।

साल भर में टू-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 6% से ज्यादा हो गई। ईवी के नए विकल्पों और बेहतर तकनीक की वजह से यह ट्रेंड और भी मजबूत होता दिख रहा है। भारत से टू-व्हीलर का निर्यात 42 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया, जो कि 21.4% की वृद्धि को दर्शाता है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में बढ़ती मांग और नए प्रोडक्ट लॉन्च इस ग्रोथ के मुख्य कारण रहे।

यह भी पढ़ें: बाइक को धूप में खड़ा करने से उड़ जाता है पेट्रोल, जानिए सच्चाई
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ी - फोटो : Bajaj Auto
SIAM को उम्मीद है कि आने वाला साल भी इंडस्ट्री के लिए शानदार रहेगा। स्थिर आर्थिक हालात, सरकार की सहयोगी नीतियां, इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश और सामान्य मानसून की संभावना से डिमांड को और मजबूती मिल सकती है। खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें