Helmet Buying Guide: क्या ऑनलाइन हेलमेट खरीदते समय सिर्फ कीमत और डिजाइन देखना काफी है? या फिर सही साइज, सेफ्टी सर्टिफिकेशन और मैन्युफैक्चरिंग डेट जैसी 5 जरूरी बातें आपकी सुरक्षा तय कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि इंटरनेट से ऑर्डर करने से पहले आपको किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको पुराना या गलत साइज का सामान न मिले।
Online Helmet Buying Tips: बाइक या स्कूटी चलाते समय सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना जरूरी होता है, लेकिन सही हेलमेट न सिर्फ आपको चालान से बचाता है, बल्कि सड़क हादसों में जान बचाने का बड़ा सुरक्षा कवच भी है। लेकिन आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग के दिवाने हो रहे हैं, वह दुकान पर जाने के बजाय घर बैठे ऑनलाइन हेलमेट मंगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जहां आकर्षक डील्स और भारी डिस्काउंट मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन खरीदा गया एक गलत हेलमेट आपकी सुरक्षा को बड़े जोखिम में डाल सकता है? इसलिए ऑनलाइन हेलमेट लेते समय हमेशा इन बाताें का ध्यान रखें...
विज्ञापन
1. सबसे पहले सही साइज और फिटिंग चुनें
जब आप ऑनलाइन हेलमेट पसंद करते हैं, तो आपको उसे पहनकर ट्रायल करने का विकल्प नहीं होता। इसलिए ऑर्डर देने पहले अपने सिर का सही से माप लें। इसके लि मेजरिंग टेप को भौंहों के ठीक ऊपर से सिर के सबसे चौड़े हिस्से तक घुमाकर मापें और वेबसाइट के साइज चार्ट से उसका मिलान करें। इसके बाद ही ऑर्डर करें।
जब हेलमेट मिल जाए, तो पहनकर जरूर चेक करें। यह थोड़ा टाइट महसूस होना चाहिए, लेकिन सिर पर दर्द या ज्यादा दबाव नहीं होना चाहिए। पूरे सिर पर समान दबाव सही फिटिंग का संकेत है।
2. सेफ्टी सर्टिफिकेशन जरूर देखें
हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए न पहनें, बल्कि खुद की सेफ्टी के लिए पहनें। इसलिए हेलमेट की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है। ऑनलाइन ऑर्डर करते समय ISI, ECE या DOT जैसे सेफ्टी सर्टिफिकेशन जरूर जांचें।
ये बताते हैं कि हेलमेट तय सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है और दुर्घटना के समय बेहतर सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
3. रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी पढ़ना न भूलें
कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हेलमेट पर नो-रिटर्न या सीमित एक्सचेंज की सुविधा देते हैं। इसलिएऑर्डर करने से पहले यह जरूर देखें कि गलत साइज आने पर हेलमेट बदला या वापस किया जा सकता है या नहीं।
कई भरोसेमंद वेबसाइट 30 से 90 दिनों तक रिटर्न या एक्सचेंज का विकल्प देती हैं।
4. ग्राहकों के रिव्यू और असली तस्वीरें देखें
सिर्फ प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन पर भरोसा न करें, कई बार इससे धोखा मिल सकता है। इसलिए उन लोगों के रिव्यू जरूर पढ़ें जिन्होंने हेलमेट इस्तेमाल किया है।
यूजर्स की ओर से अपलोड की गई वास्तविक तस्वीरें देखने से हेलमेट की क्वालिटी, फिटिंग और संभावित कमियों का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है।
5. मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर चेक करें
बहुत कम लोग जानते हैं कि हेलमेट की भी एक सीमित अवधि होती है। समय के साथ इसके अंदर मौजूद फोम और सुरक्षा सामग्री कमजोर होने लगती है।
अधिकांश निर्माता लगभग पांच साल के बाद हेलमेट बदलने की सलाह देते हैं। इसलिए भारी छूट देखकर पुराना स्टॉक खरीदने से बचें और हेलमेट के अंदर दिए गए लेबल या प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन में उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर जांच लें।