फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Sales: मार्च में जमकर हुई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री, जानें टॉप-10 कंपनियों का क्या रहा हाल

Wed, 05 Apr 2023 04:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्च 2023 का महीना इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री के लिए काफी अच्छा रहा। मार्च 2022 के मुकाबले इस साल कंपनियों ने शानदार बिक्री की। टॉप-10 कंपनियों में कौन-कौन शामिल हुआ। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 10
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola

मार्च 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस कौन सी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां टॉप-10 में शामिल हुईं।

विज्ञापन

मार्च में बिक्री

2 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : fada
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में देशभर में कुल 85793 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 57.71 फीसदी की बढ़ोतरी है। मार्च 2023 में कुछ कंपनियों ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की।
विज्ञापन

ओला बनी भारतीयों की पसंद

3 of 10
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में ओला ने कुल 21274 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि मार्च 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 9145 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 132.63 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 20.55 फीसदी रही है।

आईक्यूब का जादू बरकरार

4 of 10
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS Motor Company
ओला के बाद टीवीएस के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का जादू भी बरकरार है। मार्च 2023 में टीवीएस ने कुल 16768 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि मार्च 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 2392 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक टीवीएस ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 601 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 33.26 फीसदी रही है।
विज्ञापन

एथर की भी बढ़ रही डिमांड

5 of 10
For Reference Only - फोटो : atherenergy
ओला की तरह बेंगलुरू बेस्ड एथर इलेक्ट्रिक के वाहनों की भी डिमांड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कंपनी ने मार्च 2023 के दौरान 440.80 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी के साथ 12076 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि मार्च 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 2233 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन

एंपियर व्हीकल्स को हुआ फायदा

6 of 10
Ampere Electric Magnus Pro - फोटो : Ampere Electric
एंपियर व्हीकल्स को मार्च में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 47.20 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई। कंपनी ने इस दौरान कुल 9334 यूनिट्स की बिक्री हासिल की जबकि मार्च 2022 के दौरान कंपनी ने 6341 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन

हीरो इलेक्ट्रिक की डिमांड में कमी

7 of 10
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हीरो इलेक्ट्रिक के लिए मार्च 2023 में बिक्री ठीक रही लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने मार्च 2023 में 6652 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि मार्च 2022 में कंपनी ने 13029 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 48.94 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं मंथली बेसिस पर कंपनी को 13.55 फीसदी की ग्रोथ मिली।

ओकिनावा का क्या हाल

8 of 10
ओकिनावा ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप-10 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की लिस्ट में ओकिनावा का नंबर छठा रहा। कंपनी ने मार्च 2023 में कुल 4507 यूनिट्स की बिक्री की जबकि मार्च 2022 में कंपनी ने कुल 8285 यूनिट्स की बिक्री हासिल की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को 45.60 फीसदी का नुकसान हुआ। मंथली बेसिस पर भी कंपनी की बिक्री 17.46 फीसदी दर्ज की गई।

बजाज का क्या हाल

9 of 10
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
देश की दिग्गज दो पहिया निर्माता बजाज भी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन चेतक की बिक्री करती है। कंपनी को मार्च 2023 के दौरान 2332 यूनिट्स की बिक्री हासिल हुई जो मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 78.42 फीसदी की बढ़ोतरी है। मार्च 2023 के मुकाबले कंपनी ने फरवरी 2023 में सिर्फ 1307 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन

बाकी कंपनियों का ऐसा हाल

10 of 10
For Reference Only - फोटो : okaya ev
ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने मार्च 2023 में 1762 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं काइनेटिक ग्रीन एनर्जी ने 1641 और रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प ने मार्च 2023 के दौरान कुल 1132 यूनिट्स की बिक्री की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें