ओला 18 दिसंबर को हाइपर संडे मनाने जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि रविवार को कार्यक्रम में शामिल होने वालों को एक साल तक क्या फायदे मिलेंगे।
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से 18 दिसंबर को हाइपर संडे मनाया जाएगा। इस दौरान कंपनी अपने उत्पादों पर बड़ी छूट और ऑफर दे रही है। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों को किस तरह से फायदा होगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
ओला मनाएगी हाइपर संडे
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला 18 दिसंबर 2022 को पूरे देश में हाइपर संडे का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन रविवार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक होगा। इस खास दिन पर कंपनी की ओर से कई ऑफर्स का एलान भी किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों को इस दौरान कई तरह के गिफ्ट दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति कार्यक्रम के दौरान स्कूटर खरीदता है तो उसे 14 हजार रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट ओला के एसवन प्रो स्कूटर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही एक साल तक फ्री हाइपर चार्जिंग और फ्री सर्विस का फायदा दिया जाएगा।
रविवार के दिन स्कूटर की खरीद पर कंपनी ऊपर बताई छूट तो देगी। साथ ही अगर कोई व्यक्ति लोन पर स्कूटर खरीदना चाहता है तो उसे इसमें भी फायदा दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक लोन पर स्कूटर खरीदने वालों को जीरो डाउन पेमेंट, जीरो प्रोसेसिंग फीस और जीरो प्रतिशत ब्याज जैसे फायदे भी मिलेंगे।
ओला के संस्थापक भाविश की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है कि अब हमने पूरे भारत के 60 शहरों में 70+ एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं। इस रविवार को हमारे किसी भी सेंटर पर 12 घंटे के कार्यक्रम के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आएं। जीतने के लिए कई उपहार और हमारे उत्पादों पर एक दिन में शानदार ऑफर मिलेगा!
ओला की ओर से भारतीय बाजार में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए गए हैं। जिनमें से एस वन (99,999 रुपये) और एस वन प्रो(1,29,999 रुपये) की बिक्री की जाती है। जबकि तीसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला एस वन एयर (84,999 रुपये) की बुकिंग फरवरी 2023 में शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने एसवन एयर को अक्तूबर के आखिर में लॉन्च किया गया है।