फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: IRC में बोले नितिन गडकरी- नए प्रयोगों से ही बनेगा नया भारत, नई तकनीक पर करें काम

Sat, 08 Nov 2025 04:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को इंजीनियरों और शोधकर्ताओं से नई सोच और प्रयोगों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
Nitin Gadkari at IRC - फोटो : X/@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को इंजीनियरों और शोधकर्ताओं से नई सोच और प्रयोगों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सड़क निर्माण में नए प्रयोग, नई तकनीक और पारदर्शिता जरूरी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Road Safety: गुरुग्राम में ट्रैफिक का नया डिजिटल समाधान, गूगल मैप्स और पुलिस ने लॉन्च किया हाई-टेक नेविगेशन अलर्ट सिस्टम

"गलती से डरें नहीं, तभी बदलाव आएगा"
भुवनेश्वर में आयोजित 84वीं इंडियन रोड्स कांग्रेस (IRC) में गडकरी ने कहा कि सरकार के सिस्टम में अगर कोई नया प्रयोग फेल हो जाए, तो अफसर तुरंत उस अधिकारी पर कार्रवाई का आदेश दे देते हैं।

उन्होंने कहा, "लेकिन मेरा सुझाव है कि अगर गलती ईमानदारी से हुई है, तो माफ करें। अगर गलती जानबूझकर की गई है, तभी कार्रवाई करें।"

गडकरी ने कहा कि अगर हम नई पहल को प्रोत्साहन नहीं देंगे, तो बदलाव कैसे आएगा और दुनिया के बेहतरीन प्रैक्टिसेज को कैसे अपनाया जाएगा? उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सफल प्रयोगों को लागू करना ही होगा।

यह भी पढ़ें - Super Formula: जापान की सुपर फॉर्मूला रेस भारत आ सकती है! जापानी प्रतिनिधि मंडल पहुंचा ग्रेटर नोएडा

"गुणवत्ता और रिसर्च पर दें ध्यान"
गडकरी ने IRC को एक ऐसा ज्ञान मंच बताया जो पिछले नौ दशकों से सड़क इंजीनियरिंग के मानक और दिशानिर्देश तय करता आ रहा है। उन्होंने इंजीनियरों और शोधकर्ताओं से कहा कि भारत के मानकों की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर से करें ताकि गुणवत्ता में सुधार हो।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में क्वालिटी, रिसर्च और पारदर्शिता पर फोकस करना जरूरी है। तेजी से फैसले लेने की क्षमता और ईमानदार प्रशासनिक सुधारों से ही देश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें - MINI Countryman SE All4: मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी लॉन्च भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

"सड़क सुरक्षा और पर्यावरण पर भी ध्यान जरूरी"
गडकरी ने बताया कि सरकार सड़क सुरक्षा के लिए कई आधुनिक उपाय अपना रही है, जिनमें इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, एडवांस इंजीनियरिंग स्टैंडर्ड्स और लोगों में जागरूकता फैलाने वाले अभियान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार अब पर्यावरण-अनुकूल सड़क निर्माण पर भी जोर दे रही है। इसके लिए हाइवे निर्माण में बायो-बिटुमेन और रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़कों की उम्र बढ़ती है और लागत घटती है।

यह भी पढ़ें - Car Theft: हाई-टेक चोरों ने जाहिर की इन मॉडर्न कारों की कमजोंरियां, इस आसान तरीके से मिनटों में करते कार चोरी 

"भारत बन रहा है फ्यूल एक्सपोर्टिंग नेशन"
गडकरी ने कहा कि भारत अब सिर्फ पेट्रोल और डीजल आयात करने वाला देश नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में ईंधन निर्यातक देश बनेगा। उन्होंने बताया कि देश में इथेनॉल, मेथेनॉल, बायो-एलएनजी, ग्रीन हाइड्रोजन और सीएनजी के उत्पादन में तेजी आई है।

गडकरी ने कहा, "हमारा लक्ष्य साफ है- सड़कें टिकाऊ हों, वाहन सुरक्षित हों और भारत आत्मनिर्भर बने।"

यह भी पढ़ें - Diesel Cars Fuel Efficiency: क्यों डीजल कारें पेट्रोल वाहनों से ज्यादा माइलेज देती हैं, जानें क्या है खासियत
विज्ञापन

"बदलाव तभी संभव है, जब प्रयोग की आजादी मिले"
गडकरी का संदेश साफ है- इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को नई सोच और प्रयोगों का मौका दिया जाए। सिस्टम में अगर कोई गलती होती है और वह ईमानदारी से हुई है, तो उसे सजा नहीं, सीख माना जाए।

उन्होंने कहा, "नए प्रयोगों से ही नया भारत बनेगा।" 

यह भी पढ़ें - EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की 

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई की नई योजना, इस हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेंगी कतारें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें