लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा एलान किया। परिवहन मंत्री ने गुरुवार को कहा कि देश में वर्तमान टाेल कलेक्शन सिस्टम एक साल के भीतर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इनकी जगह नई इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली लागू होगी। इससे राजमार्ग पर वाहन रोकने या लंबी कतारों से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि देश में हाइवे पूरी तरह डिजिटल करने के लिए वाहन रोककर शुल्क लेने की पुरानी व्यवस्था खत्म की जा रही है।
10 स्थानों पर यह व्यवस्था पहले से लागू
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि यह नई तकनीक देश के करीब 10 स्थानों पर लागू हो चुकी हैं। टेस्टिंग और मॉनिटरिंग के बाद अगले एक साल के अंदर इसे पूरे भारत के नेशनल हाइवे नेटवर्क पर लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सिस्टम से टोल प्लाजा गायब हो जाएंगे और वाइन सीधे चलते हुए भुगतान पूरा कर सकेंगे।