फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Announcement: टोल के लिए एक साल में लागू होगी नई व्यवस्था; बिना रुके ही कटेगा टैक्स, जानिए और क्या बदलेगा

Thu, 04 Dec 2025 03:17 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nitin Gadkari Toll Announcement: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश की मौजूदा टोल व्यवस्था को बदलने का एलान किया। इससे यात्रियों को निर्बाध यात्रा मिलेगी और टोल भुगतान पूरी तरह ऑटोमैटिक तरीके से होगा।
 
विज्ञापन
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा एलान किया। परिवहन मंत्री ने गुरुवार को कहा कि देश में वर्तमान टाेल कलेक्शन सिस्टम एक साल के भीतर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इनकी जगह नई इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली लागू होगी। इससे राजमार्ग पर वाहन रोकने या लंबी कतारों से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि देश में हाइवे पूरी तरह डिजिटल करने के लिए वाहन रोककर शुल्क लेने की पुरानी व्यवस्था खत्म की जा रही है।  

10 स्थानों पर यह व्यवस्था पहले से लागू

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि यह नई तकनीक देश के करीब 10 स्थानों पर लागू हो चुकी हैं। टेस्टिंग और मॉनिटरिंग के बाद अगले एक साल के अंदर इसे पूरे भारत के नेशनल हाइवे नेटवर्क पर लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सिस्टम से टोल प्लाजा गायब हो जाएंगे और वाइन सीधे चलते हुए भुगतान पूरा कर सकेंगे। 

ये भी पढ़े:  Motor Insurance Claim: लखनऊ में होते हैं सबसे ज्यादा मोटर बीमा क्लेम, रिपोर्ट में आए दिलचस्प आंकड़े सामने
विज्ञापन


कैसे काम करेगी ये तकनीक ?

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) तकनीक विकसित की है। इसका उद्देश्य भारत के टोल सिस्टम की पूरी तरह डिजिटल व इंटरऑपरेबल बनाना है। इसका मुख्य आधार फास्ट टैग तकनीक है। इसमें आरईआईडी यानी की रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। यह हाइवे टोल प्लाजा पर वाहन गुजरने के दौरान बिना रुके चालक से जुड़े बैंक खाते से टोल राशि अपने आप काट देता है।

ये भी पढ़े: Traffic Challan: लाखों वाहन चालकों की उम्मीदों को झटका, दिल्ली का एकमुश्त ट्रैफिक चालान माफी प्रस्ताव अटका

इससे क्या लाभ होगा ? 

गडकरी ने सदन को यह भी बताया कि देश में 4,500 राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं। इनकी कुल लागत लगभग 10 लाख करोड़ रुपये है। बड़ी मात्रा में हाईवे निर्माण के साथ डिजिटल टोलिंग सिस्टम लागू होने से भारत में सड़क यातायात और परिवहन की गति और भी तेज होने की उम्मीद है। समय की बचत भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें