फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: अगले 6 महीने में पेट्रोल गाड़ियों के बराबर आ जाएंगी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत

Thu, 20 Mar 2025 02:20 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gadkari On Electric Cars: नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार आयात को कम करने, लागत प्रभावी समाधान लाने, प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : X/@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की कीमत जल्द ही पेट्रोल गाड़ियों के बराबर हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें पेट्रोल कारों के समान हो जाएंगी, जिससे देश में ईवी अपनाने की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द होगा पूरा
नितिन गडकरी 32वें कंवर्जेंस इंडिया और 10वें स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि 212 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और इसे अगले तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे दिल्ली से देहरादून की यात्रा और भी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: होंडा कार्स और रेनो की कीमतें भी बढ़ेंगी, मारुति, ह्यूंदै, किआ और टाटा के नक्शेकदम पर चल रहे निर्माता
विज्ञापन


सड़कों की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
गडकरी ने कहा कि सरकार आयात को कम करने, लागत प्रभावी समाधान लाने, प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना जरूरी है।

गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि अच्छी सड़कें बनने से देश में लॉजिस्टिक्स की लागत कम होगी, जिससे उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार इलेक्ट्रिक ऊर्जा से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टैक्सी मार्केट में आ गई नई जेनरेशन मारुति डिजायर, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स

नई तकनीक पर सरकार का फोकस
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की लागत को कम करने के लिए नई तकनीकों और इनोवेशन को अपनाने की जरूरत है। सरकार स्मार्ट सिटीज और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कनेक्टिविटी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है। सरकार की इस पहल से आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी आएगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें