फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Tekton: क्रेटा और सेल्टोस की छुट्टी करने आ रही है निसान की ये एसयूवी, 9 जुलाई को उठेगा पर्दा!

Thu, 21 May 2026 03:02 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan Tekton: निसान भारत में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Nissan Tekton के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार है। 9 जुलाई 2026 को ग्लोबल डेब्यू करने वाली यह एसयूवी रेनॉल्ट डस्टर के प्लेटफॉर्म पर ही बनी है, लेकिन इसका शानदार इंटीरियर और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स इसे बिल्कुल खास बनाते हैं। ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी मशहूर कारों को कड़ी टक्कर देने आ रही इस नई एसयूवी में और क्या कुछ नया मिलने वाला है, आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Nissan Tekton - फोटो : Nissan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निसान (Nissan) आखिरकार भारत में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Nissan Tekton लॉन्च करने वाली है। इस नई एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू 9 जुलाई 2026 को होने जा रहा है।

विज्ञापन


लॉन्च होने के बाद मार्केट में इसका सीधा मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और हाल ही में आई नई रेनो डस्टर जैसी लोकप्रिय कारों से होगा। आइए जानते हैं इस नई एसयूवी में क्या कुछ खास होने वाला है।


1. प्लेटफॉर्म: डस्टर जैसी मजबूती

निसान टेक्टॉन को नई रेनॉल्ट डस्टर वाले ही मजबूत CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। लेकिन निसान ने इसमें अपनी एक अलग और खास पहचान दी है। जहां डस्टर का डिजाइन काफी रफ-एंड-टफ और मस्कुलर है, वहीं निसान टेक्टॉन को थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और अर्बन लुक दिया गया है, जो इसे भीड़ से अलग एक क्लासिक और स्टाइलिश अपील देता है।

विज्ञापन

2. एक्सटीरियर और डिजाइन

निसान टेक्टॉन का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में मशहूर निसान पेट्रोल से काफी प्रेरित है। इसके फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें क्रोम एलिमेंट्स से सजी एक बड़ी ग्रिल के साथ स्लिम एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक दमदार और प्रीमियम चेहरा देते हैं। 

कार का साइड और रियर प्रोफाइल काफी मस्कुलर है। इसे 212 mm के शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और 18-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स एक प्रॉपर एसयूवी वाली हाइट और मजबूती देते हैं। जबकि पीछे की तरफ दी गई फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार और कनेक्टेड टेल लैंप्स इसे आधुनिक लुक पूरा करते हैं।


3. इंटीरियर और फीचर्स

निसान टेक्टॉन का केबिन फीचर्स के मामले में बेहद आधुनिक और प्रीमियम होने वाला है। इसमें बिल्कुल नया डैशबोर्ड डिजाइन, फ्रेश कलर थीम्स और हाई-क्वालिटी मटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है जो अंदर से एक लग्जरी अनुभव देते हैं। टेक और कम्फर्ट की बात करें तो इसमें गूगल इनबिल्ट सपोर्ट के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 

इसके अलावा, यात्रियों के आराम के लिए इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए इसमें वायरलेस एपल कार कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ-साथ वायरलेस चार्जर, पावर्ड टेलगेट और लेटेस्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।


4. सेफ्टी फीचर्स: सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

सुरक्षा के मामले में भी निसान टेक्टॉन कोई समझौता नहीं करती नजर आती है, क्योंकि इसे काफी मजबूत और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड के तौर पर शामिल किया गया है। साथ ही बेहतर कंट्रोल के लिए 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

इसके अलावा, आधुनिक सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इसमें लेवल-2 ADAS सूट भी मिलता है। इसमें लेन-असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा को एक अलग स्तर पर ले जाते हैं।


5. इंजन और परफॉरमेंस: 3 शानदार विकल्प

निसान टेक्टॉन में आपको अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तीन बेहतरीन इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है:

 
इंजन टाइप पावर / टॉर्क खासियत
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 100 bhp पावर शुरुआती वेरिएंट्स के लिए बढ़िया विकल्प।
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल 163 bhp पावर / 280 Nm टॉर्क ज्यादा दमदार परफॉरमेंस चाहने वालों के लिए।
1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मोटर + 1.4 kWh बैटरी के साथ बेहतरीन माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग के लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें