साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई जनरेशन वर्ना को लाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू कर सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है और इसे बाजार में किनसे चुनौती मिलेगी।
आ रही है नई वर्ना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से जल्द ही नई वर्ना को पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने से इसका प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है।
पेट्रोल इंजन के साथ आएगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई वर्ना को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑफर कर सकती है। हालांकि इसमें टर्बो और नेचुरली एस्पीरेटिड इंजन का विकल्प मिल सकता है। इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पीरेटिड इंजन दिया जा सकता है जिससे कार को 113 बीएचपी की ताकत मिलेगी। टर्बो इंजन के तौर पर इसमें जो इंजन दिया जाएगा उससे कार को 138 बीएचपी की ताकत मिल पाएगी।
कैसा होगा डिजाइन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसका डिजाइन कंपनी की दूसरी कार इलांट्रा के जैसा हो सकता है। नई वर्ना में इलांट्रा की तरह चौड़ी ग्रिल दी जा सकती है। हालांकि उम्मीद है कि इसमें ट्यूशॉ से भी कुछ डिजाइन लिया गया है। जिसमें सी-पिलर और ड्यूल टोन अलॉय होंगे। नई वर्ना के इंटीरियर में आयोनिक-5 की झलक भी मिल सकती है।
बेहतर होगी सेफ्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई वर्ना में सेफ्टी को भी बेहतर किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसमें कंपनी ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दे सकती है। इसके साथ ही छह एयरबैग्स, एचएसए, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी जैसे कई और फीचर्स भी मिल सकते हैं।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इस मिड साइज सेडान का मुकाबला मारुति सुजुकी की सियाज, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टुस और स्कोडा स्लाविया जैसी कारों से होगा।