सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) में बड़े बदलाव किए हैं। अब नियमों का उल्लंघन करने पर 10 गुना तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। सरकार ने खासतौर पर नाबालिगों (जुवेनाइल) द्वारा वाहन चलाने के मामलों में सख्ती बढ़ा दी है।
जुवेनाइल के नियम तोड़ने पर मिलेगी सख्त सजा
अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है या उससे कोई दुर्घटना होती है, तो अभिभावकों को ₹25,000 का जुर्माना और 3 साल की जेल हो सकती है। इसके अलावा, उस वाहन का रजिस्ट्रेशन 1 साल के लिए रद्द कर दिया जाएगा और दोषी पाए गए नाबालिग को 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा।