फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा की नई जैज फेसलिफ्ट 19 जुलाई को भारत में हो सकती है लॉन्च

Wed, 11 Jul 2018 10:35 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
honda jazz facelift
विज्ञापन
अगर आपको भी होंडा की कारें पसंद हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा की नई जैज फेसलिफ्ट  2018 19 जुलाई को भारत लॉन्च हो सकती है, हालांकि कार की लॉन्चिंग का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में ही किया गया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। डीलर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भारतीय बाजार में नई जैज फेसलिफ्ट 19 जुलाई को दस्तक देगी। वहीं खबर है कि कार की बुकिंग 15 जुलाई 2018 से शुरू हो जाएगी।

वैसे तो कार के फीचर्स के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन नई कार को कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। नई कार में एबीएस, ईबीडी और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कार के अंदर की बात करें तो कार अंदर से पूरी तरह ब्लैक होगी और सीट व दरवाजों के फेब्रिक्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


नई फेसलिफ्ट में होंडा का डिजिपैड 2.0 टचस्क्रीन नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटोप्ले प्री-लोडेड मिलेगा। हालांकि होंडा इस नई कार में सनरूफ नहीं देगी और टॉप वेरियंट में मैजिक सीट भी नहीं मिलेगी। नई कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। नई कार की टक्कर मारुति बलेनो और ह्यूंडई आई20 से होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें