एलन मस्क एक्स पर लगातार नए फीचर्स ला रहे हैं। अब कंपनी ने खास हिस्ट्री फीचर लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स अपनी पुरानी देखी गई पोस्ट, वीडियो और आर्टिकल्स को आसानी से दोबारा देख पाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स के कंटेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। फिलहाल इसे iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
How to Check History on X: एक्स हिस्ट्री फीचर में क्या-क्या मिलेगा?
इस नए अपडेट में एक्स ने अपने हिस्ट्री फीचर को चार अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है। इनमें बुकमार्क, लाइक्स, वीडियो, आर्टिकल शामिल है। इन सेक्शन की मदद से iphone यूजर्स अब वो सब दोबारा देख सकेंगे, जो उन्होंने पहले देखा हो, पढ़ा हो या लाइक किया हो। बुकमार्क और लाइक्स में यूजर की ओर से सेव किए गए पोस्ट दिखाई देंगे, जबकि वीडियो और आर्टिकल सेक्शन अपने आप उन कंटेंट से भर जाएंगे जिन्हें यूजर प्लेटफॉर्म पर देख चुका होगा।
पुरानी पोस्ट और वीडियो ढूंढना होगा आसान
अब तक यूजर्स को पहले देखी गई पोस्ट या वीडियो दोबारा खोजने में परेशानी होती थी, लेकिन नए हिस्ट्री फीचर के बाद यह काम काफी आसान हो जाएगा। कंपनी के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier के मुताबिक यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो बाद में पढ़ने या देखने के लिए कंटेंट दोबारा तलाशना चाहते हैं।
यूजर्स की प्राइवेसी का भी रखा गया ध्यान
एक्स का मानना है कि हिस्ट्री सेक्शन पूरी तरह प्राइवेट रहेगा। इसका मतलब है कि आपकी देखी गई पोस्ट, वीडियो या आर्टिकल्स सिर्फ आपको ही दिखाई देंगे, न कि किसी और को। कंपनी ने पहले अलग-अलग जगह मौजूद टूल्स जैसे बुकमार्क और लाइक्स को अब एक ही सेक्शन में व्यवस्थित कर दिया है, जिससे एप इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
यह अपडेट खास क्यों माना जा रहा है?
यह फीचर सिर्फ पुरानी पोस्ट खोजने तक सीमित नहीं है। इसमें साफ संकेत मिलता है कि अब खुद को सिर्फ माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखना चाहता।कंपनी अब वीडियो, लंबे आर्टिकल्स और क्रिएटर कंटेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है। हिस्ट्री फीचर यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताने और कंटेंट दोबारा देखने के लिए प्रेरित कर सकता है।