फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Bike Launch: 350 सीसी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई बाइक, कैसे हैं फीचर्स, जानें डिटेल

Fri, 01 Sep 2023 02:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में 350 सीसी सेगमेंट में एक और बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता की ओर से 350 सीसी सेगमेंट में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बाइक के इंजन की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही बाइक में कंपनी की ओर से किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसकी जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में एंट्री लेवल रोडस्टर बुलेट 350 को लॉन्च किया गया है। 350 सीसी में इस बाइक का नया वर्जन आज लॉन्च किया गया है। जिसमें कई बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से 350 बुलेट में 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 20.2 बीएचपी और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी की ओर से इस बाइक में पांच स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन


कैसे हैं फीचर्स
रॉयल एनफील्ड की ओर से नई बुलेट 350 में सिंगल और ड्यूल चैनल एबीएस के विकल्प को दिया गया है। इसके साथ ही यह कंपनी की चौथी बाइक है जिसे नए जे सीरीज इंजन प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें नई हेडलैंप, 805 एमएम लंबी सीट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, नया हैंडलबार को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कितने हैं वैरिएंट
कंपनी की ओर से बुलेट 350 को कुल तीन वैरिएंट में लाया गया है। इनमें बेस वैरिएंट के तौर पर मिलिट्री, मिड वैरिएंट स्टैंडर्ड और टॉप वैरिएंट के तौर पर ब्लैक गोल्ड है। मिलिट्री वैरिएंट में रेड के साथ ब्लैक, स्टैंडर्ड वैरिएंट में ब्लैक के साथ मैरुन और टॉप वैरिएंट में मैट ब्लैक और ग्लॉसी फिनिश मिलेगी। इसके बेस वैरिएंट में सिर्फ सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा। जबकि बाकी दोनों वैरिएंट में ड्यूल चैनल एबीएस को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें