Pulsar 150 New Model Leak:अगर आप भी नई Bajaj Pulsar 150 के अगले अवतार के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही बाइक की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लेकिन लीक तस्वीरों से क्या-क्या नया सामने आया है और यह पुरानी पल्सर से कितनी अलग होगी? आइए जानते हैं नई पल्सर 150 के लीक हुए फीचर्स, नए इंजन और सभी बड़े बदलावों की पूरी डिटेल।
New Pulsar 150 Photos Spied: भारतीय ग्राहकों को 150cc बाइक सेगमेंट में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगली पीढ़ी की बजाज पल्सर 150 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर बिना किसी कवर के नजर आई है। सामने आई तस्वीरों से बाइक के डिजाइन के साथ-साथ इसके कई बड़े मैकेनिकल अपडेट्स की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि नई पल्सर 150 में नया चेसिस, ऑयल-कूल्ड इंजन और पहली बार मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। यानी इस बार बाइक में सिर्फ डिजाइन या फीचर्स का अपडेट नहीं, बल्कि मैकेनिकल स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
यह अपडेट पल्सर 150 के करीब दो दशकों के इतिहास में सबसे बड़े मैकेनिकल ओवरहॉल में से एक माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह बदलाव जनवरी 2026 में क्लासिक पल्सर रेंज के पिछले अपडेट के महज छह महीने बाद सामने आया है।
विज्ञापन
पुराने मॉडल से कितनी अलग होगी यह नई पल्सर 150
नई पल्सर150 को सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम पर तैयार किया गया है। यह वही आर्किटेक्चर है जिसे हाल ही में सामने आई नेक्स्ट-जेनरेशन पल्सर 125 के साथ भी शेयर किया गया है।
कहा जा रहा है कि नया फ्रेम पुराने आर्किटेक्चर की जगह लेगा। साथ ही इससे बाइक के वजन, हैंडलिंग और राइडिंग डायनेमिक्स में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, बजाज ने अभी तक इन बदलावों को लेकर कोई आधिकारिक दावा नहीं किया है।
पहली बार मिलेगा मोनोशॉक रियर सस्पेंशन
इतना ही नहीं, लीक्स में यह भी सामने आया है कि नई पल्सर 150 का सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव इसके रियर सस्पेंशन में देखने को मिल सकता है।
मौजूदा मॉडल में ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन दिया जाता है, जबकि नई बाइक में इसे हटाकर मोनोशॉक यूनिट दी गई है। पल्सर 150 नाम के साथ यह पहली बार है जब इस तरह का रियर सस्पेंशन सेटअप देखने को मिला है।
फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स जारी रहने की उम्मीद है। नया मोनोशॉक सेटअप बाइक की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। हालांकि, इसका वास्तविक प्रदर्शन आधिकारिक टेस्ट या कंपनी के दावों के बाद ही स्पष्ट होगा।
एयर-कूल्ड की जगह ऑयल-कूल्ड इंजन
खास बात है कि नई बाइक में इंजन को भी अपडेट किया गया है। मौजूदा पल्सर150 में 149.5cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 13.8 hp की पावर और करीब 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
नई पल्सर 150 में ऑयल-कूलिंग सिस्टम जोड़ा गया है। सामने आई बाइक में फ्रंट-माउंटेड रेडिएटर दिखाई देता है, जो इंजन के नए ऑयल-कूलिंग सेटअप की ओर इशारा करता है।
हालांकि, नए इंजन के पावर और टॉर्क के आंकड़े अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुए हैं। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स जारी रहने की उम्मीद है।
LED लाइट्स और नया LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
मैकेनिकल बदलावों के अलावा नई पल्सर 150 में फीचर्स को भी अपडेट होने की उम्मीद है।
सामने आई बाइक में नया LED हेडलाइट सेटअप और LED DRLs दिखाई देते हैं। इसके अलावा पहली बार LED टेललाइट्स भी दी जा रही हैं।
बाइक में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी दी जा सकती है। ये फीचर्स हाल ही में सामने आई नई Pulsar 125 से मिलते-जुलते हैं।
इसके अलावा फ्यूल टैंक की क्षमता करीब 15 लीटर रहने की उम्मीद है।
बेस वेरिएंट में नहीं मिलेंगे सभी फीचर्स
लीक हुई तस्वीरों में नई Pulsar 150 की यूनिट बेस वेरिएंट जैसी लगती है। इसमें कुछ फीचर्स दिखाई नहीं दिए हैं जो इसके ऊंचे वेरिएंट में दिए जा सकते हैं।
इस यूनिट में स्प्लिट सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल, रियर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मौजूद नहीं हैं।
संभावना है कि ये फीचर्स बाइक के ऊंचे डुअल डिस्क ट्रिम में दिए जाएं। यानी अलग-अलग वेरिएंट में फीचर्स और ब्रेकिंग सेटअप का अंतर देखने को मिल सकता है।
खरीदारों के लिए क्या होगा खास?
लीक्स तस्वीरों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि नई पल्सर 150 में बदलाव केवल बाहरी डिजाइन तक सीमित नहीं हैं। नया चेसिस, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और ऑयल-कूल्ड इंजन इसे मौजूदा मॉडल से तकनीकी रूप से काफी अलग बनाते हैं।
इसके साथ LED लाइटिंग, कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स इसे आधुनिक बनाने की कोशिश करते हैं।
हालांकि, अभी नई Pulsar 150 की आधिकारिक कीमत, लॉन्च डेट, पावर-टॉर्क आंकड़े और सभी वेरिएंट्स की पूरी फीचर लिस्ट सामने नहीं आई है। यह पूरी बात लीक्स के अनुसार कही जा रही है। असल में बाइक के प्रदर्शन और कीमत की पूरी तस्वीर को आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ हो सकेगी।