फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: इस आसान तरीके से कार में इंस्टॉल करें वाईफाई, फिर नहीं होगी नेटवर्क की समस्या

Thu, 25 Apr 2024 12:03 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की मॉर्डन कारों में कनेक्टिविटी के लिए कई फीचर्स दिए जाते हैं। हालांकि, आपकी कार में अगर वाईफाई की सुविधा नहीं है तो आप इन सरल तरीकों से अपनी कार में वाईफाई इंस्टॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल कार बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बीते साल की तरह ही इस साल भी कारों की बिक्री में उछाल आने की संभावना है। कार निर्माता अपनी कारों में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ कई मॉर्डन खूबियां भी दे रहे हैं। यही वजह है कि आजकल मार्केट में आने वाली कारों में लोगों को पहले से ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। कार में कनेक्टिविटी के लिए कई सॉफ्टवेयर दिए जा रहे हैं। कई लग्जरी कारों में केबिन वाईफाई सिस्टम दिया जाता है। 

विज्ञापन

हालांकि, अधिकतर कारों में ये सिस्टम नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आपकी कार में एंटरटेनमेंट और नेविगेशन के लिए वाईफाई की सुविधा नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे बताई गई कुछ टिप्स के जरिए आसानी से अपनी कार में वाईफाई इंस्टॉल कर सकते हैं। 

मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल

कार में वाईफाई इंस्टॉल करने के लिए मोबाइल हॉटस्पॉट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको केवल सेल्युलर डेटा वाले स्मार्टफोन की जरूरत होती है। इसके लिए आप डोंगल और फोन में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। दोनों डिवाइस में एक्टिव सेल्युलर डेटा के साथ एक सिम कार्ड होती है। डोंगल और स्मार्टफोन की मदद से आप आसानी से कार में वाईफाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इनमें से किसी विकल्प को हटाते हैं तो कार में वाईफाई चलाना मुश्किल हो जाता है।

ओबीडी 2 डिवाइस का इस्तेमाल

गाड़ी में वाईफाई इंस्टॉल करने के लिए आप ओबीडी 2 डिवाइस को यूज कर सकते हैं। हालांकि, ओबीडी 2 डिवाइस मोबाइल हॉटस्पॉट की तुलना में कम पोर्टेबल है। मगर इनमें से अच्छी वाईफाई कनेक्टिविटी मिलती है। इस डिवाइस को गाड़ी के ओबी-2 पोर्ट में लगाया जाता है। ये डिवाइस एक लोकल नेटवर्क तैयार करते हैं। इनके जरिए कार के अंदर सभी मोबाइल डिवाइस में वाईफाई चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

वायरलेस मोडेम या राउटर

अगर आप कार में वाईफाई इंस्टॉल करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा विकल्प है कि कार में वायरलेस मोडेम या राउटर का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि, वाईफाई के लिए ये सबसे महंगा तरीका है। मगर इन डिवाइस से मिलने वाला नेटवर्क सभी विकल्पों में सबसे बेहतर और स्थिर होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें