फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cars With Ambient Light: कार के इंटीरियर को प्रीमियम बनाती हैं एंबिएंट लाइट्स, इनमें मिलता है यह फीचर

Sun, 04 Jun 2023 02:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल कारों में तरह-तरह के फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इनमें से कुछ कारों में एंबिएंट लाइट का फीचर दिया जाता है। कम कीमत वाली किन कारों में यह फीचर मिलता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नई कारों में कार निर्माताओं की ओर से लगातार नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। जिससे कार पहले से ज्यादा आकर्षक होने लगी हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे ही एक फीचर की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि कम कीमत वाली किन कारों में इस फीचर को दिया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या हैं एंबिएंट लाइट
कई कारों में रात के समय में केबिन के अंदर चमचमाती लाइट्स से लुक में बढ़ोतरी हो जाती है। यह लाइट्स अक्सर कार के डैशबोर्ड पर और नीचे होने के साथ ही दरवाजों पर भी दिखाई देती हैं। इनमें एक रंग के अलावा कई रंगों के विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है। इन्हें ही एंबिएंट लाइट कहते हैं। ड्राइवर या अन्य यात्रियों के मूड के मुताबिक ही इनके रंग को बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान

विज्ञापन

3 of 7
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki

मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से ब्रेजा को हाल में ही कई फीचर्स के साथ अपेडट किया गया था। इन फीचर्स में सनरुफ, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम से लेकर एंबिएंट लाइट तक शामिल थीं। एंबिएंट लाइट वाला फीचर ब्रेजा के टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई प्लस में मिलता है। इसमें सिंगल रंग में नीले रंग की एंबिएंट लाइट मिलती हैं। इस फीचर के साथ आने वाली ब्रेजा की एक्स शोरुम कीमत 12.48 लाख रुपये है।
 

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

4 of 7
Kia Sonet - फोटो : Kia India
किआ सोनेट
साउथ कोरियाई कार कंपनी किया अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट में एंबिएंट लाइटिंग देती है। इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट एचटीएक्स प्लस और जीटीएक्स प्लस में एंबिएंट लाइट मिलती हैं। एंबिएंट लाइट के साथ इन वैरिएंट में म्यूजिक मोड भी दिया जाता है। एचटीएक्स प्लस की एक्स शोरूम कीमत 12.75 लाख रुपये और जीटीएक्स प्लस की एक्स शोरूम कीमत 13.09 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
विज्ञापन

5 of 7
हुंडई आई-20 - फोटो : hyundai
ह्यूंदै आई-20
किया की ही तरह हुंडई की ओर से आई-20 में एंबिएंट लाइटिंग दी जाती है। इस हैचबैक में नीले रंग की एंबिएंट लाइटिंग दी जाती है। कंपनी की ओर से इस फीचर को टॉप वैरिएंट एस्टा और एस्टा ऑप्शनल में दिया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.04 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx Vs Brezza: मारुति फ्रॉन्क्स बेहतर या ब्रेजा दमदार, जानें कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी है शानदार
विज्ञापन

6 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023 - फोटो : Amar Ujala
टाटा अल्ट्रोज
भारतीय कंपनी टाटा की अल्ट्रोज हैचबैक में भी एंबिएंट लाइटिंग दी जाती है। इस कार के एक्सटी वैरिएंट से इस फीचर को दिया जाता है। इसके एक्सटी और एक्सजेड वैरिएंट में को-पैसेंजर की ओर से भी लाइटिंग दी जाती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इस फीचर के साथ आने वाली ये सबसे सस्ती हैचबैक है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एमजी हेक्टर
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से हेक्टर में भी इस फीचर को दिया जाता है। इस फीचर को हेक्टर के टॉप वैरिएंट शॉर्प में दिया जाता है। इसमें चुनने के लिए आठ रंगों की पेशकश की जाती है। एंबिएंट लाइटिंग के कारण एसयूवी का इंटीरियर और लग्जरी लगता है। एंबिएंट लाइटिंग के फीचर के साथ आाने वाले शॉर्प वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.90 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें