गडकरी ने मुंबई में भाजपा के 1980 के सम्मेलन में वाजपेयी के दिए गए भाषण को याद किया। गडकरी ने कहा कि अटलजी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। मैं वहां था। उस भाषण को सुनने वाले सभी को विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के सत्ता में आने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय को दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि उनके प्रयासों की वजह से ही आज हम यहां तक पहुंचे हैं। लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने मुंबई में भाजपा के 1980 के सम्मेलन में वाजपेयी के दिए गए भाषण को याद किया। गडकरी ने कहा कि अटलजी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। मैं वहां था। उस भाषण को सुनने वाले सभी को विश्वास था कि ऐसा दिन आएगा।
विज्ञापन
गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं के लिए सलाहकारों द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में गलतियों को जिम्मेदार ठहराया। यही वजह है कि देश भर में सालाना 1.50 लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री यहां सिविल इंजीनियर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने दावा किया कि देश में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1.50 लाख से अधिक लोगों की जान जाती है। यह केवल सलाहकारों द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में की गई गलतियों के कारण हैं। अधिकांश डीपीआर बहुत रूढ़िवादी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है और इसके पीछे क्या कारण हैं? उन्होंने कहा कि ब्लाइंड स्पॉट में सुधार पर जोर देते हुए डीपीआर तैयार करने में गुणात्मक बदलाव लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
हाइड्रोजन ईंधन बस पुणे में शुरू
इस बीच स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल बस का रविवार को पुणे में परिचालन शुरू कर दिया गया। इसे वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) तथा निजी कंपनी केपीआईटी लिमिटेड ने मिलकर बनाया है। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाइड्रोजन विजन’ का उद्देश्य देश को स्वच्छ ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना है।