फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG ZS EV 2022: जल्द लॉन्च होगी नई जेडएस ईवी, मिलेंगे 10.1-इंच एचडी टचस्क्रीन और सेगमेंट में पहली बार एंड्रॉयड व एपल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स

Thu, 17 Feb 2022 12:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमजी मोटर्स की बहुप्रतीक्षित नई ZS EV 2022 (जेडएस ईवी 2022) अपने नए अवतार में 10.1-इंच के एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेगमेंट में पहली बार एंड्रॉयड और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस होकर आएगी।
विज्ञापन
MG ZS EV 2022 - फोटो : MG Motor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक कारों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है। लिहाजा वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो पर काफी ध्यान दे रही हैं। एमजी मोटर्स की बहुप्रतीक्षित नई ZS EV 2022 (जेडएस ईवी 2022) अपने नए अवतार में 10.1-इंच के एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेगमेंट में पहली बार एंड्रॉयड और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस होकर आएगी। नई MG ZS EV 2022 में एमजी की वैश्विक यू.के. डिजाइन की झलक मिलती है। इसमें उपभोक्ताओं के लिए सुविधा, आराम और लग्जरी के सभी एलिमेंट्स मौजूद हैं। CASE (कनेक्टेड, ऑटोनॉमस, शेयर्ड और इलेक्ट्रिक) मोबिलिटी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, आधुनिक ऑटोनिर्माता ने आज ऑटोमोबाइल सेगमेंट में सभी श्रेणियों और वर्गों पर प्रभाव डालने वाले अनुभवों को बेहतर किया है।
विज्ञापन


चार्जिंग की बेहतर सुविधा
MG ZS EV के साथ, एमजी ने ग्राहकों के लिए 5-वे चार्जिंग इकोसिस्टम का विस्तार किया है, जिसमें घर और ऑफिस में मुफ्त एसी फास्ट चार्जर, पोर्टेबल-इन-कार-चार्जिंग केबल, डीलरशिप पर डीसी सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन, सफर में 24x7 चार्जिंग की सुविधा (5 शहरों) तथा सैटेलाइट शहरों और पर्यटन केंद्रों में चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।

लुक और डिजाइन
जेडएस ईवी 2022 में सामने के हिस्से को पूरी तरह कवर करती ग्रिल और चार्जिंग सॉकेट दिया गया है, जो अब एमजी लोगो के बायीं ओर स्थित है। इसमें सनरूफ और 17.0-इंच के नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई जेडएस ईवी अपडेट किए गए फंट फेसिया, एलईडी हेडलैम्प्स, डीआरएल्स, एलॉय व्हील्स की नई डिजाइन और नई टेल-लाइट डिजाइन के साथ आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

MG ZS EV 2022 Interior - फोटो : MG Motor
फीचर्स
कार में पिछली सीटों पर बैठे यात्रियों को बेहतरीन सुविधा और आराम प्रदान करने के लिए कपहोल्डर के साथ रियर सीट सेंटर आर्म- रेस्ट और सेंटरहेड रेस्ट दिए गए हैं। नई जेडएस ईवी की पिछली सीट पर बैठे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा के लिए रियर एयर-कंडीशिनिंग वेंट्स की सुविधा दी गई है। 

बाजार हिस्सेदारी बढ़ी
एमजी मोटर ने 2020 में जेडएस ईवी पेश की थी। यह कार इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में सबसे व्यावहारिक पेशकशों में से एक है। यह भारत में लॉन्च किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा पेश की गई सबसे लंबी रेंज में से एक है। एमजी मोटर ने भारत में जेडएस ईवी के दो सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं जोकि देश में स्थिर गतिशीलता को लेकर ब्रैंड की प्रतिबद्धता की पहचान है। दो सालों में एमजी ने करीब 4,000 जेडएस ईवी की बिक्री दर्ज की है। एमजी भारत में दूसरी सबसे बड़ी ईवी निर्माता बन चुकी है और इस सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 27 प्रतिशत हो गई है।

फीचर्स के मामले में मालामाल
एमजी ने भारत में अपनी कार में कई फीचर्स "पहली बार" लॉन्च किए हैं। जिसमें भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी-एमजी हेक्टर, भारत की पहली फुल इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी- एमजी जेडएस ईवी, भारत की पहली ऑटोनॉमस (लेवल 1) की प्रीमियम एसयूवी - एमजी ग्लॉस्टर और एमजी एस्टर - पर्सनल एआई असिस्टेंट और ऑटोनॉमस (लेवल-2) तकनीक के साथ मिलने वाली भारत की पहली एसयूवी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें