ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स इंडिया की ओर से अपनी दो एसयूवी पर जून महीने में बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से जून महीने में किस एसयूवी पर कितना डिस्काउंट या ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिल रहा डिस्काउंट
एमजी मोटर्स की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी दो एसयूवी जेडएस ईवी और एस्टर पर जून महीने में बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी के मुताबिक दोनों ही एसयूवी पर जून महीने में 75 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दोनों ही एसयूवी पर 30 जून 2023 तक इस ऑफर को दिया जा रहा है।
Mumbai International Airport inducts 45 MG ZS EV
- फोटो : MG Motor
जेडएस ईवी पर कितना डिस्काउंट
कंपनी के मुताबिक जेडएस ईवी पर जून महीने में 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स शामिल हैं। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 23.38 लाख रुपये से होती है। कंपनी की इस एसयूवी ने हाल में ही 10 हजार यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया है।
एस्टर पर मिलेगा डिस्काउंट
एमजी मोटर्स की ओर से अपनी दूसरी एसयूवी एस्टर पर भी जून महीने में बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी इस एसयूवी पर 75 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जबकि इसके टर्बो पेट्रोल वैरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। कंपनी की ओर से दिए जा रहे ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स शामिल हैं। एमजी की इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 10.81 लाख रुपये से शुरू होती है।