फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

517km रेंज वाली सात-सीटर एमजी हेक्टर ईवी लॉन्च: बिजली जाने पर घर को भी करेगी रोशन, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

Wed, 26 Aug 2026 02:49 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी तीन रो वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। व्हीकल-टू-होम और बास स्कीम जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस इस गाड़ी की शुरुआती कीमत कितनी है? आइए जानते हैं इसके वेरिएंट्स, कीमत और परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल...
विज्ञापन
न्यू एमजी हेक्टर टॉमहॉक - फोटो : @MGMotorIn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमजी ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी हेक्टर टॉमहॉक ईवी लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 19.49 लाख रखी गई है। नई हेक्टी टॉमहॉक ईवी को 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। ज्यादातर वेरिएंट 7-सीटर हैं, जबकि 5-सीटर का विकल्प सिर्फ टॉप इसेंस वेरिएंट में मिलता है।

विज्ञापन


कितनी है कीमत?

  • कंपनी के मुताबिक ये कीमतें लिमिटेड यूनिट्स के लिए लागू हैं। एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी को तीन वेरिएंट एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस में लॉन्च किया गया है। एक्साइट 7-सीटर की कीमत 19.49 लाख रुपये, एक्सक्लूसिव 7-सीटर की कीमत 21.99 लाख रुपये और एसेंस 7-सीटर की कीमत 23.49 लाख रुपये है। वहीं, एसेंस वेरिएंट में 5-सीटर विकल्प भी मिलता है, जिसकी कीमत 22.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के अनुसार, ये कीमतें सीमित यूनिट्स के लिए लागू हैं।
  • सबसे खास बात है कि एमजी ने हेक्टर टॉमहॉक ईवी के जिए बैटरी-एस-अ-सर्विस यानी बास स्कीम भी दी है। इस स्कीम के तहत एक्साइट वेरिएंट को करीब 13.99 लाख की कीमत पर लिया जा सकता है। इसके अलावा बैटरी इस्तेमाल के लिए 4.9 प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा। यानी खरीदार के पास शुरुआती कीमत कम रखने का विकल्प भी मौजूद है, हालांकि बैटरी उपयोग के लिए प्रति किलोमीटर भुगतान करना होगा।


69.2kWh बैटरी और 517km की रेंज

  • एमजी हेक्टर टॉमहॉक में 69.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो 201hp की पावर और 310Nm का टॉर्क पैदा करती है।
  • कंपनी के अनुसार एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 8.2 सेकंड में पकड़ सकती है। तीन-रो वाली इस साइज की SUV के हिसाब से यह अच्छा प्रदर्शन है।
  • रेंज की बात करें तो इसकी MIDC-सर्टिफाइड रेंज 517 किमी है। हालांकि वास्तविक इस्तेमाल में रेंज इससे कम हो सकती है। खासकर AC के इस्तेमाल, हाईवे स्पीड और ड्राइविंग कंडीशन का रेंज पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन



90kW डीसी फास्ट चार्जिंग
इसके अलावा नई एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी में 90kW तक की डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें व्हीकल-टू-होम यानी वीटूएच फीचर भी मिलता है। इसके जरिए एसयूवी की बैटरी से घर को बिजली सप्लाई की जा सकती है। बिजली कटौती जैसी स्थिति में यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है।

कितनी सीटों का विकल्प?

  • हेक्टर टॉमहॉक ईवी की एक खास बात इसका सीटिंग कॉन्फिगरेशन है। ज्यादातर वेरिएंट में सात सीटों का विकल्प मिलता है।
  • वहीं अगर खरीदार को ज्यादा स्पेस वाला 5-सीटर लेआउट चाहिए तो यह सुविधा सिर्फ टॉप एसेंस वेरिएंट में उपलब्ध है। इससे एसयूवी को फैमिली खरीदारों के लिए ज्यादा व्यावहारिक बनाने की कोशिश की गई है।


बड़े डिस्प्ले से लेकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम तक

  • फीचर्स की बात करें तो हेक्टर टॉमहॉक में 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले का सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा एसयूवी में 10-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम, 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दो वायरलेस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, पावर्ड फ्रंट सीट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


कितनी सेफ है नई ईवी?
सेफ्टी के मामले में भी एसयूवी में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शामिल है। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबल कंट्रोल, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन


किन कारों से होगा मुकाबला?
नई एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी की सीधी टक्कर भारत के 3-रो इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में होगी। इसका मुकाबला मुख्य रूप से महिंद्रा एक्सईवी 9S और आने वाली टाटा सफारी ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से माना जा रहा है।19.49 लाख की शुरुआती कीमत, 517 किमी की MIDC रेंज, 7-सीटर लेआउट और फीचर्स को देखते हुए MG ने इस सेगमेंट में काफी आक्रामक शुरुआत की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें