फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ईवी का हैरान करने वाला वीडियो वायरल: कांच की रेलिंग तोड़ एस्केलेटर में अटकी कार, जानें कैसे हुआ हादसा

Wed, 26 Aug 2026 01:55 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीने के एक शॉपिंग मॉल में मर्सिडीज बेंज की एक डिस्प्ले इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ हैरान कर देने वाला हादसा हुआ। मॉल में डिस्प्ले के लिए रखी कार अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और कुछ ही दूरी पर कांच की रेलिंग तोड़ते हुए एस्केलेटर के स्ट्रक्चर में जा फंसी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 
विज्ञापन
मर्सिडीज की ईवी के साथ मॉल में बड़ा हादसा - फोटो : scmpnews
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हेबेई प्रांत स्थित एक शॉपिंग मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्प्ले पर रखी मर्सिडीज-बेंज की एक लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी अचानक पीछे की ओर लुढ़ककर कांच की बैरियर तोड़ते हुए एस्केलेटर में जा घुसी। इस हादसे में नीचे बनी एक आइसक्रीम शॉप को नुकसान पहुंचा और एक कर्मचारी भी घायल हो गया। 

विज्ञापन


कैसे हुआ पूरा हादसा?

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मर्सिडीज-बेंज एसयूवी का पिछला हिस्सा पहली मंजिल के किनारे से बाहर लटका है। कार का एक रियर व्हील नीचे की मंजिल के ऊपर हवा में था।
  • कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कार पीछे की ओर कई मीटर तक लुढ़की। इसके बाद उसने मॉल की कांच की बैरियर को तोड़ दिया और एस्केलेटर के स्ट्रक्चर से टकराकर रुक गई।
  • इस दौरान कांच के टूटे हुए टुकड़े और मलबा नीचे की मंजिल पर गिरा। वहां मौजूद एक आइसक्रीम शॉप को नुकसान पहुंचा और एक स्टाफ सदस्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

 


आखिर कार अचानक चली कैसे?

  • अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कार अचानक क्यों और कैसे चली?...तो फिलहाल कार के अचानक पीछे की ओर चलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर घटना की जांच की जा रही है।
  • कुछ रिपोर्ट्स में गलती से एक्सेलेरेटर दबने की संभावना बताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीलरशिप ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना को वाहन की किसी क्वालिटी समस्या से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

मॉल में डिस्प्ले के लिए रखी गई थी कार

  • स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मर्सिडीज बेंज किसी सामान्य ग्राहक की कार नहीं थी। इसे स्थानीय डीलरशिप ने डिस्प्ले व्हीकल के तौर पर मॉल में रखा था।
  • यानी कार को शोरूम के बजाय मॉल के अंदर ग्राहकों को दिखाने के लिए डिस्प्ले किया गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। मॉल प्रशासन के मुताबिक, हादसे में क्षतिग्रस्त रेलिंग और एस्केलेटर क्षेत्र की मरम्मत कर दी गई है। कॉम्प्लेक्स अब सामान्य रूप से चल रहा है।

वीडियो में कौन सी मर्सिडीज ईवी है?

  • वीडियो में दिखाई देने वाली कार चीन में उपलब्ध मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 350 एल ईवी है। यह जीएलसी  का लॉन्ग-व्हीलबेस ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसे खासतौर पर चीन के ग्राहकों की ज्यादा स्पेस की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • इसकी लंबाई 4,949 मिमी और व्हीलबेस 3,027 मिमी है। लंबे व्हीलबेस का फायदा खास तौर पर पीछे बैठे यात्रियों को ज्यादा लेगरूम के रूप में मिलता है। इसमें सिक्स-सीट लेआउट का विकल्प भी दिया जाता है।


800V सिस्टम और 89kWh बैटरी

  • मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 350 एल ईवी में 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है। इसमें 89kWh का बैटरी पैक मिलता है।
  • इसकी सीएलटीसी रेंज 700 किमी से ज्यादा बताई गई है। फास्ट चार्जिंग की क्षमता भी काफी तेज है और कंपनी के अनुसार लगभग 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 260 किमी की रेंज जोड़ी जा सकती है।
  • यह इलेक्ट्रिक SUV डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आती है। दोनों मोटर्स मिलकर 310kW यानी करीब 416hp की पावर और 800Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती हैं। कंपनी के दावे के अनुसार यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार करीब 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है।

अंदर भी हाईटेक फीचर्स

  • इसके अलावा इस कार की केबिन भी शानदार तकनीकों से लैस है। इसमें 39.1-इंच MBUX सुपर स्क्रीन दिया गया है।
  • इसके अलावा कार में नया MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिप सपोर्ट करती है। इसमें वर्चुअल असिस्टेंट शियो बेन (Xiao Ben) भी दिया गया है।
  • कार को तीन नए एक्सटीरियर कलर और स्टार-एम्ब्लम डिजाइन वाली टेल लाइट्स भी मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें