जिस गाड़ी का भारत में बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है वो आ चुकी है। जी हां MG मोटर्स ने अपनी नई पहली कनेक्टेड SUV हेक्टर को आज मुंबई में पेश कर दिया है। इस गाड़ी की बुकिंग इस साल जून के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। कुछ हफ्ते के बाद इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।
बात इंजन की करें तो हेक्टर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में मिलेगी। इसमें 1.5 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 143PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क देगा। जबकि इसके 2.0 लीटर डीजल इंजन 170PS की पावर 350 Nm का टॉर्क देगा। नई हेक्टर ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस होगी। इनके अलावा पेट्रोल इंजन का 48V माइल्ड हाइब्रिड वेरियंट भी उपलब्ध होगा, जो स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन की तुलना में 12 फीसदी अधिक
माइलेज देगा। कंपनी के मुताबिक पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरियंट का माइलेज 13.96kmpl की माइलेज देगा जबकि पेट्रोल-मैन्युअल वेरियंट 14.16 kmpl की माइलेज देगा। जबकि सबसे ज्यादा डीजल वेरियंट 17.41 kmpl की माइलेज देगा।
MG हेक्टर डायमेंशन
MG हेक्टर की लम्बाई 4655 mm चौड़ाई 1835 mm और उंचाई 1760 mm है जबकि इसका व्हीलबेस 2,750mm और ग्राउंड क्लेरेंस 192mm है। इसमें काफी बेहतर स्पेस देने की कोशिश है। लेगरूम और हेडरूम के लिए जगह की कोई किल्लत नहीं।
डिजाइन और फीचर्स
नई हेक्टर के फ्रंट में क्रोम फिनिश के साथ ब्लैक कलर में बड़ी ग्रिल दी गई है, जिसकी वजह से यह काफी आक्रामक नजर आ रही रही है। साइड से यह काफी स्ट्रोंग नजर आती है जबकि पीछे की तरफ से यह कर्वी नजर आती है। नई हेक्टर में इमरजेंसी कॉल्स, 17 इंच के टायर, व्हीकल स्टेटस, सनरूफ, टेलगेट और डोर लॉक के लिए रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसके साथ 360 डिग्री का कैमरा, ऑटो डे-नाइट लाइट IRVM, 7 इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे।
कब होगी लांच
भारतीय कार बाजार में इसे जून महीने में लांच किया जायेगा। इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 20 लाख रुपये के भीतर लांच किया जायेगा। टाटा हैरियर और जीप कंपस जैसी एसयूवी को नई हेक्टर टक्कर देगी।
सेफ्टी फीचर्स
नई हेक्टर में 4 वेरियंट (Style, Super, Smart और Sharp) मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स, आल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे।