भारत में Mercedes-AMG E 53 Hybrid की कीमतें और वेरिएंट्स क्या हैं?
कंपनी ने इस लग्जरी परफॉर्मेंस सेडान को दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:
-
परफॉर्मेंस एडिशन (Performance Edition):
इस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये तय की गई है।
-
रेसिंग एडिशन (Racing Edition):
अधिक स्पोर्टी और प्रीमियम फीचर्स वाले इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.48 करोड़ रुपये रखी गई है।
Mercedes-AMG E 53 Hybrid
- फोटो : Amar Ujala
इंजन, पावर और परफॉर्मेंस के मामले में यह सेडान कितनी पावरफुल है?
अपने ग्लोबल डेब्यू के दो साल से अधिक समय बाद भारत पहुंची नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ तकनीक और पावर का बेजोड़ संगम है:
-
पावरफुल 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन:
इसमें 3.0-लीटर इन-लाइन सिक्स टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
-
4Matic+ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD):
इंजन से मिलने वाली पूरी पावर को 4Matic+ AWD सिस्टम के जरिए कार के चारों पहियों तक ट्रांसफर किया जाता है।
-
प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप:
प्लग-इन हाइब्रिड के रूप में, इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 21.2 kWh क्षमता वाला यूजेबल बैटरी पैक दिया गया है।
-
585 hp का दमदार पावर:
इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर कुल 585 hp की पावर और 750 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करते हैं।
-
मात्र 4 सेकंड में 0 से 100 kmph:
यह कार केवल 4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
-
टॉप स्पीड और AMG ड्राइवर पैकेज:
कार की इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित (Limited) टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। हालांकि, E 53 Racing Edition में स्टैंडर्ड रूप से 'AMG Driver's Package' मिलता है, जो इसकी अधिकतम स्पीड को बढ़ाकर 280 किमी/घंटा कर देता है।
बाहर से कैसी दिखती है यह नई AMG E 53 Hybrid?
साइड प्रोफाइल और रियर डिजाइन के मामले में इसमें मर्सिडीज-एएमजी की खास परफॉर्मेंस छाप साफ नजर आती है:
-
फ्लश डोर हैंडल्स और स्पोर्टी व्हील्स:
कार के साइड प्रोफाइल में बॉडी में समा जाने वाले फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, AMG-स्पेसिफिक साइड स्कर्ट्स और आकर्षक लाल ब्रेक कैलिपर्स के साथ स्पोर्टी 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
-
एरोडायनामिक रियर लुक:
पीछे की तरफ इसमें बूट-लिड पर एक सूक्ष्म स्पॉइलर, डिफ्यूज़र के साथ तराशा हुआ बंपर और चार गोल एग्जॉस्ट आउटलेट्स दिए गए हैं। जो इसके एएमजी पहचान को मजबूती देते हैं।
Mercedes-AMG E 53 Hybrid
- फोटो : Amar Ujala
गाड़ी के केबिन के अंदर कौन-कौन से लग्जरी और टेक फीचर्स मिलते हैं?
इंटीरियर के मामले में AMG E 53 अपने यात्रियों को एक स्पोर्टी, हाई-टेक और प्रीमियम माहौल प्रदान करती है:
-
एएमजी-स्पेसिफिक केबिन एलिमेंट्स:
कार में स्पेशल AMG-स्पेसिफिक सीट्स, पॉवर्ड फ्रंट सीट्स और एक स्पोर्टी AMG स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
-
बड़ा डिजिटल डिस्प्ले सेटअप:
डैशबोर्ड पर 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.4-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट स्क्रीन का बोलबाला है।
खास बात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदारों के लिए अतिरिक्त पैसेंजर डिस्प्ले वाली 'सुपरस्क्रीन' का विकल्प भी उपलब्ध है। हालांकि भारत में इसकी उपलब्धता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
-
प्रीमियम कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स:
-
बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ।
-
एमबिएंट लाइटिंग और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ वायरलेस चार्जिंग सुविधा।
-
360-डिग्री कैमरा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयरबैग्स का एक व्यापक सूट।