फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ford Recall: फोर्ड की 6 लाख SUV में बड़ी खामी, बीच सड़क रुक सकते हैं वाइपर; देखें आपके पास तो नहीं ये मॉडल?

Fri, 06 Mar 2026 12:08 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ford windshield wiper motor failure: ऑटो कंपनी फोर्ड ने अमेरिका में अपनी 6 लाख से अधिक लोकप्रिय एसयूवी को वापस बुलाने का फैसला किया है। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, इन गाड़ियों के विंडशील्ड वाइपर की मोटर कभी भी फेल हो सकती है, जो बारिश या बर्फबारी के दौरान ड्राइविंग को जानलेवा बना सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने ड्राइवशाफ्ट की समस्या को लेकर भी एक अलग रिकॉल जारी किया है।
 
विज्ञापन
फोर्ड की छह लाख एसयूवी का रिकॉल - फोटो : ford
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए फोर्ड मोटर कंपनी ने अमेरिका में करीब  6,04,533 से ज्यादा वाहनों को रिकॉल करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन गाड़ियों में विंडशील्ड वाइपर मोटर फेल होने की संभावना है, जिससे खराब मौसम में ड्राइवर की विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। अमेरिकी सेफ्टी एजेंसी एनएसटीएसए ने चेतावनी दी है कि इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। जिसके कंपनी ने प्रभावित वाहनों की जांच कर उन्हें मुफ्त में ठीक करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


किन मॉडल्स पर असर
रिकॉल में मुख्य रूप से फोर्ड और  और लिंकन ब्रांड की एसयूवी शामिल हैं। 
  • फोर्ड एक्सप्लोरर (2020–2022)
  • फोर्ड एस्केप (2020–2022)
  • लिंकन एविएटर (2020–2022)
  • लिंकन कॉर्सेयर (2020–2022)
ये सभी वाहन अमेरिकी बाजार में काफी लोकप्रिय एसयूवी सेगमेंट में आते हैं।

ये भी पढ़े: 360-Degree Camera SUV: ₹15 लाख से कम में 360-डिग्री कैमरा वाली टॉप एसयूवी, ड्राइविंग हो जाएगी बेहद आसान
विज्ञापन


क्या है तकनीकी समस्या?
सेफ्टी रिपोर्ट के मुताबिक समस्या विंडशील्ड वाइपर मोटर के टर्मिनल की गलत अलाइनमेंट से जुड़ी है। जब टर्मिनल सही तरह से फिट नहीं होता, तो मोटर समय के साथ खराब हो सकती है और वाइपर अचानक बंद हो सकते हैं। खराब मौसम में यह समस्या बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

कंपनी क्या करेगी?
कंपनी ने प्रभावित वाहन मालिकों के लिए मुफ्त सर्विसिंग देगी।डीलरशिप पर वाइपर मोटर की पूरी जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर नई मोटर लगाई जाएगी। ये प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त होगी। वाहन मालिकों को कंपनी की ओर से नोटिस भी भेजे जाएंगे, जिससे वो जल्द से जल्द नजदीकी डीलरशिप पर जाकर जांच करवा सकें।

एक और रिकॉल भी सामने आया
इसी बीच फोर्ड मोटर कंपनी ने एक अलग तकनीकी समस्या की वजह से करीब 11,431 और वाहनों को भी रिकॉल किया है। इस मामले में ड्राइवशाफ्ट की फ्रिक्शन वेल्ड कमजोर हो सकती है। अगर यह हिस्सा फेल हो जाए तो:
  • रियर ड्राइवशाफ्ट अलग हो सकता है।
  • गाड़ी अचानक ड्राइव पावर खो सकती है।
  • यह समस्या भी सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानी जा रही है।
ये भी पढ़े: Formula 1: क्या खतरे में हैं बहरीन और सऊदी अरब के F1 ग्रैंड प्रिक्स? सुरक्षा चिंता बढ़ी

क्यों बढ़ रहे हैं ऑटो रिकॉल
ऑटो इंडस्ट्री में रिकॉल लगातार बढ़ते जा रहे है, इसके पहले भी कई दिग्गज कंपनियों ने अपनी गाड़ियों को रिकॉल किया है। ऐसे में कार प्रेमियों के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा, आखिर इतने बड़े पैमाने पर रिकॉल क्यों हो रहे हैं। दरअसल, रिकॉल अक्सर तब होते हैं जब कोई तकनीकी खराबी सुरक्षा से जुड़ी हो। एक्सपर्ट कहते हैं कि कंपनियां अब संभावित जोखिम सामने आते ही वाहनों को वापस बुलाकर उन्हें ठीक करना बेहतर समझती हैं, ताकि दुर्घटनाओं और कानूनी विवादों से बचा जा सके।
विज्ञापन


ग्राहकों को क्या करना होगा?
फोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
  • फ्री सर्विस: फोर्ड के अधिकृत डीलर्स इन प्रभावित वाहनों की फ्रंट वाइपर मोटर की मुफ्त में जांच करेंगे।
  • बदलाव: अगर मोटर में खराबी पाई जाती है, तो उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदला जाएगा।
  • सूचना: प्रभावित कार मालिकों को जल्द ही मेल या नोटिफिकेशन के जरिए सूचित किया जाएगा।
अगर आप फोर्ड के ग्राहक हैं, तो आप NHTSA की वेबसाइट पर अपना VIN (Vehicle Identification Number) डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी कार इस रिकॉल का हिस्सा है या नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें