फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maserati Grecale: मासेराती ग्रेकेल भारत में हुई लॉन्च, 5.6 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार, जानें कीमत

Tue, 30 Jul 2024 02:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इतालवी लग्जरी वाहन निर्माता Maserati (मासेराती) ने भारत में अपनी Grecale (ग्रेकेल) एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके वेरिएंट्स, फीचर्स और कीमत।
विज्ञापन
Maserati Grecale SUV - फोटो : Maserati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इतालवी लग्जरी वाहन निर्माता Maserati (मासेराती) ने भारत में अपनी Grecale (ग्रेकेल) एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत जीटी वेरिएंट के लिए 1.31 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। लग्जरी ब्रांड इस एसयूवी का मोडेना और ट्रॉफियो वेरिएंट भी लाएगा। जिनकी कीमत क्रमशः 1.53 करोड़ रुपये और 2.05 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन

क्या है इसकी साइज
मासेराती ग्रेकेल के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,846 मिमी, चौड़ाई 1,948 मिमी और ऊंचाई 1,670 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,901 मिमी है। और बूट स्पेस 580 लीटर का है। 

ग्रेकेल एसयूवी के लॉन्च के अलावा, मासेराती नई दिल्ली और बंगलूरू में नई डीलरशिप के साथ भारत में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है।

Maserati Grecale GT
मासेराती ग्रेकेल जीटी वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 298 बीएचपी का पावर और 450 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ट्रैक्शन बढ़ाने के लिए ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटा है। और यह 5.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

फीचर्स
जीटी ग्रेकेल के लिए एंट्री-लेवल वेरिएंट है। यह आकर्षक रंगों के साथ 19-इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैंप्स, क्रोम हाइलाइट्स, लेवल 1 एडीएएस, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सीटों के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और बहुत से फीचर्स के साथ पेश किया जाता है।

Maserati Grecale Modena 
जीटी वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, मासेराती ग्रेकेल मोडेना वेरिएंट में 20-इंच अलॉय व्हील्स, ब्लैक एक्सेंट, स्पोर्ट सीट्स, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर इंटीरियर दिया गया है। ग्रेकेल मोडेना में जीटी जैसा ही 2.0-लीटर इंजन इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसे 228 बीएचपी की अधिकतम पावर के लिए ट्यून किया गया है। जबकि टॉर्क आउटपुट 450 एनएम पर ही रहता है।

अतिरिक्त पावर ने 0-100 किमी प्रति घंटा रफ्तार पकड़े के समय को घटाकर 5.3 सेकेंड कर दिया है। इसमें लिमिटेड स्लिप डिफ और एडेप्टिव सस्पेंशन भी मिलता है। 
विज्ञापन

Maserati Grecale Trofeo 
टॉप-एंड ट्रॉफियो मॉडल में 3.0-लीटर V6 टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन अधिकतम 528 बीएचपी का पावर और 620 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी टॉप स्पीड 285 किमी प्रति घंटा है। और यह 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

मासेराती 21-इंच अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, अलग फ्रंट और रियर बंपर, साइड स्कर्ट्स और कार्बन फाइबर एलिमेंट्स की पेशकश करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें