Maruti WagonR Facelift TVC Shoot Grab
- फोटो : Instagram/@Mantram S Shetty
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय हैचबैक WagonR (वैगनआर) के फेसलिफ्ट वर्जन को इस साल लॉन्च कर सकती है। एक नए WagonR मॉडल को हाल ही में एक कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। इससे लगता है कि कंपनी नई वैगनआर मॉडल जो जल्द लॉन्च कर सकती है। इस समय Maruti WagonR की तीसरी पीढ़ी की बिक्री हो रही है, जिसे जनवरी, 2019 में लॉन्च किया गया था।
Maruti WagonR इस समय दो इंजनों और दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ 14 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इस समय भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.18 लाख रुपये और 6.58 लाख रुपये के बीच है।
लुक और डिजाइन
कमर्शियल शूट के दौरान शूट किया जा रहा मॉडल एक काले रंग की छत को छोड़कर एक्सटीरियर लुक में बहुत ज्यादा बदलावों का संकेत नहीं देता है। हालांकि इससे इतना जरूर पता चलता है कि यह एक नए डुअल-टोन एक्सटीरियर और नए अलॉय व्हील्स के साथ आ सकती है।
इंटीरियर और फीचर्स
उम्मीद की जा रही है कि मारुति आनेवाली 2022 बलेनो हैचबैक के जैसे इंटीरियर में कई बदलावों को शामिल करेगी। इसलिए वैगनआर फेसलिफ्ट मॉडल में नई बलेनो के अंदर देखी गई नई 9-इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है। इसके अलावा लॉन्च होने पर इसमें अपहोल्स्ट्री सहित इंटीरियर फीचर्स में अन्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं।