एक अप्रैल से देश में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अपने-अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। कौन सी कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी करने जा रही है। आइए जानते हैं।
मार्च के आखिर में ही कई वाहन निर्माताओं की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि एक अप्रैल से उनके वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन सी कंपनी की ओर से अप्रैल में कितनी बढ़ोतरी होने जा रही है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
होंडा कार्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से भी एक अप्रैल 2023 से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी की ओर से दो मार्च को ही नई सिटी लॉन्च की गई थी ऐसे में उम्मीद है कि सिटी की कीमतों में बदलाव ना हो लेकिन कंपनी की अन्य कारों की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
हीरो मोटोकॉर्प
दो पहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी एक अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर देगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से कंपनी अपनी बाइक्स और स्कूटर की कीमतों में दो फीसदी की बढ़ोतरी कर देगी। हर मॉडल की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
क्यों बढ़ रहीं कीमतें
एक अप्रैल से देशभर में बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इन नियमों के लागू होने के बाद वाहनों में रियल टाइम में ड्राइविंग एमिशंस को मॉनिटर किया जा सकेगा। ऐसे में कंपनियों की ओर से वाहनों के इंजन में अपडेट किए गए हैं, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है। लागत में बढ़ोतरी होने के कारण कंपनियों की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स