सुजुकी मोटर कॉर्प और टोयोटा ने साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत सुजुकी टोयोटा के प्लांट में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी और दोनों कंपनियां साथ मिलकर पच्चीस हजार बलेनो मार्केट में उतारेंगी। इसी के साथ बलेनो ऐसी पहली कार होगी जो टोयोटा के बैच के साथ आएगी और टोयोटा की लोकल यूनिट से ही इन्हें सप्लाई किया जाएगा।
गुजरात स्थित सुजुकी के प्लांट में बनाई जा रही बलेनो के इंटीरीयर में कुछ परिवर्तन किए जाऐंगे, वहीं इसके बाहरी आकार में भी हैड लैंप और टेल लैंप में कुछ बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। बता दें कि सुजुकी और टोयोटा दोनों ही जापान की कंपनियां हैं और दोनों कंपनियों के मुख्यालय से इसकी अनुमति मिल गई है।
आपको बताते चलें कि तीन साल पहले बाजार में आई बलेनो बिक्री के हिसाब से नंबर एक पर है। बाजार मार्केट में हर महीने 15 हजार हज़ार गाड़ियां बेची जा रही हैं। हालांकि आने वाले समय में टोयोटा ब्रेजा को भी अपने बैच के साथ लाने की तैयारी हो रही है। वहीं इसके बदले में सुजुकी कोरोला सेडान को अपने प्लांट से सप्लाई करने पर विचार कर रही है।
यह पहली बार नहीं है जब दो कंपनियां एक-दूसरे के बैच के साथ कारें मार्केट में उतारेंगी। इससे पहले भी रेनॉल्ट और निशान, फॉक्सवेगन और स्कोडा जैसी कंपनियां भी यह तरीका अपना चुकी हैं जिसमें रेनॉल्ट की डस्टर और निशान की टैरैनो कुछ बदलाव के साथ मार्केट में आई।
भारत में अभी बलेनो का सिर्फ पेट्रोल और डीजल वर्जन मार्केट में है। अभी इस बात पर भी संशय बना हुआ है कि यह कार हाइब्रिड संस्करण में आएगी या नहीं। अभी इसका हाइब्रिड संस्करण सिर्फ जापान में ही बेचा जाता है और उसे गुजरात स्थित मारूति के कारखाने से ही निर्यात किया जाता है। इस समझौते का उद्धेश्य दोनों कंपनियों के उत्पाद लाइन अप को मजबूत करना है और मोटर वाहन बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धा मजबूत करना है।