फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी को भारी नुकसान, तीसरी तिमाही में नेट लाभ में 48 प्रतिशत की गिरावट, ये रही वजहें

Wed, 26 Jan 2022 07:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने दिसंबर 2021 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 47.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Cars - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने दिसंबर 2021 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (समेकित शुद्ध लाभ) में 47.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,041.8 करोड़ रुपये दर्ज की है। इसके वजह वैश्विक सेमीकंडक्टर की कमी और वाहन निर्माण में लगने वाली कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कम बिक्री है।
विज्ञापन


बीएसई पर कंपनी के शेयर करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 8,600.60 रुपये पर बंद हुए क्योंकि नतीजों ने अनुमानों को मात दी। 

Maruti Suzuki Car - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि ऑटो प्रमुख ने पिछले वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर अवधि में 1,996.7 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पोस्ट किया था। समीक्षाधीन अवधि के दौरान शुद्ध लाभ में गिरावट बिक्री की मात्रा कम होने, कमोडिटी की ऊंची कीमतों और मार्क-टू-मार्केट प्रभाव के कारण कम गैर-परिचालन आय के कारण थी।

इसमें कहा गया है कि परिचालन से समेकित राजस्व तीसरी तिमाही में मामूली गिरावट के साथ 23,253.3 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 23,471.3 करोड़ रुपये था। तीसरी तिमाही में कुल वाहनों की बिक्री 13.1 प्रतिशत घटकर 4.3 लाख इकाई रही, जो एक साल पहले 4.9 लाख इकाई थी। 

Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : For Reference Only
मारुति ने बताया कि तीसरी तिमाही के दौरान इसका उत्पादन इलेक्ट्रॉनिक घटकों की आपूर्ति में वैश्विक कमी के कारण बाधित था, जिसके कारण अनुमानित 90,000 यूनिट्स का उत्पादन नहीं किया जा सका।

इसने आगे कहा, "मांग में कोई कमी नहीं थी क्योंकि तिमाही के आखिर में कंपनी के पास 2,40,000 से अधिक ग्राहक ऑर्डर पेंडिंग थे। हालांकि यह अभी भी अप्रत्याशित है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कंपनी चौथी तिमाही में उत्पादन बढ़ाने की उम्मीद करती है, हालांकि यह पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाएगी।" 
विज्ञापन

Maruti car - फोटो : For Reference Only
स्टैंडअलोन आधार पर, कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ एक साल पहले के 1,941.4 करोड़ रुपये की तुलना में 1,011.3 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन अवधि में शुद्ध बिक्री मामूली रूप से घटकर 22,187.6 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 22,236.7 करोड़ रुपये थी। 

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री तीसरी तिमाही में 3.65 लाख यूनिट रही, जो एक साल पहले 4.67 लाख यूनिट थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें