2023 Maruti Suzuki Eeco leaked on internet ahead of official debut
- फोटो : For Reference Only
पहली बार 2010 में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) वैन का इस साल एक न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया जाना है। हालांकि इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑल-न्यू ईको को अगस्त या सितंबर 2022 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इस वैन के लुक और स्टाइल में थोड़ा बेहतर हो सकती है। साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग सहित कुछ नए फीचर्स मिलने की संभावना है।
मारुति ईको को इससे पहले जनवरी 2020 में एक नए बीएस-6 इंजन के साथ अपडेट किया गया था। हालांकि, कंपनी अब एक नए अपडेट पर काम कर रही है। हालांकि नई 2023 Eeco आधिकारिक तौर पर डेब्यू करने से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई है। इससे नई ईको के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन में हुए बदलावों का खुलासा हो गया है।
कैसा है लुक और डिजाइन
2023 Maruti Eeco की लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, इसमें कई कॉस्मेटिक अपग्रेड मिलेंगे। हालांकि इसके ओवरऑल प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसमें नए हेडलैम्प्स के साथ-साथ टेललैंप भी होंगे। लाइटिंग में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, कार को नए बॉडी पैनल के साथ दोनों तरफ नए रीमास्टर्ड बंपर भी मिलेंगे। ये सभी बदलाव ईको को एक नई अपील देंगे। कार को नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं जिनकी डिटेल्स जल्द सामने आएगी।
कार के केबिन की बात करें तो, इसमें नए इंटीरियर कलर और नए अपहोलस्ट्री जैसे नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह पहले की तरह 5-सीटर और 7-सीट लेआउट में पेश की जाती रहेगी।