फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: नई मारुति सुजुकी डिजायर टैक्सी के रूप में देखी गई, क्या यह कंपनी की नीति का उल्लंघन है?

Wed, 12 Feb 2025 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूट्यूब पर एक वीडियो में दिखाया गया है कि नई मारुति सुजुकी डिजायर सेडान कार पीली नंबर प्लेट के साथ टैक्सी के रूप में चल रही है। ऐसे में सवाल है कि क्या यह कंपनी की नीति के खिलाफ है? 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारुति सुजुकी ने हमेशा एक नीति का पालन किया है कि जब भी नई जेनरेशन की डिजायर लॉन्च होगी, तो इसे सिर्फ निजी ग्राहकों को ही बेचा जाएगा। वहीं, फ्लीट या टैक्सी मालिकों के लिए सिर्फ पिछली जेनरेशन की मॉडल उपलब्ध होगी, जिसे "टूर S" में परिवर्तित किया जाएगा। लेकिन, हो सकता है कि 2025 डिजायर पर नाज करने वाले वाहन मालिकों को यह खबर रास न आए। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब पर एक वीडियो में दिखाया गया है कि नई मारुति सुजुकी डिजायर सेडान कार पीली नंबर प्लेट के साथ टैक्सी के रूप में चल रही है। ऐसे में सवाल है कि क्या यह कंपनी की नीति के खिलाफ है? 

2025 मारुति सुजुकी डिजायर को बनाया टैक्सी
नवंबर 2024 में, मारुति सुजुकी ने नई डिजायर लॉन्च की और पुष्टि की थी कि यह मॉडल सिर्फ निजी ग्राहकों को बेचा जाएगा। जबकि पिछली जेनरेशन की सेडान टैक्सी ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध रहेगी। हालांकि, लॉन्च के सिर्फ तीन महीने बाद ही, एक यूट्यूब चैनल Raftaar 7811 के एक वीडियो में दिखाया गया कि नई जनरेशन की डिजायर राजस्थान की सड़कों पर टैक्सी के रूप में चल रही है। पीली नंबर प्लेट यह पुष्टि करती है कि इस सेडान का इस्तेमाल एक कमर्शियल वाहन के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी डिजायर: स्पेसिफिकेशन
डिजायर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है और यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों में उपलब्ध है। यह मारुति सुजुकी का पहला वाहन भी है जिसे ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल हुई है। सेडान में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5,700 rpm पर 80 bhp का इंजन और 4,300 rpm पर 111.7 Nm का टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जुड़ा है।

दूसरी ओर, CNG उसी पेट्रोल इंजन के साथ आता है, लेकिन इसका आउटपुट 69 bhp और 101.8 Nm का टॉर्क है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें