मारुति सुजुकी ने ऑल्टो से लेकर डिजायर जैसी कारों पर 43000 रुपये तक की बचत का मौका पेश किया है। साथ भी कंपनी ने स्क्रैच एंड विन ऑफर भी जारी किया है, आइये सबसे पहले एक नजर डालते हैं कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में...
- मारुति सुजुकी Alto: 38,000रुपये
- मारुति सुजुकी Alto K10: 43000रुपये
- मारुति सुजुकी Celerio: 43,000रुपये
- मारुति सुजुकी Eeco: 18,000रुपये
- मारुति सुजुकी Dzire स्पेशल एडिशन: 20,000रुपये तक
- मारुति सुजुकी Swift स्पेशल एडिशन: 20,000 रुपये तक
मारुति ने स्क्रैच एंड विन ऑफर भी पेश किया है जिसमें आप जीत सकते हैं 3000 रुपये की कीमत वाली मारुति सुजुकी जेन्यूइन एक्सेसरीज वही 9150 मूल्य का सोना (Gold) भी आप जीत सकते हैं। इतना ही नहीं बुकिंग राशि पर 100 प्रतिशत कैशबैक का भी ऑफर दिया जा रहा है। ध्यान रहे ये सभी ऑफर्स सिमित समय के लिए हैं और इन ऑफर्स और डिस्काउंट की ज्यादा जानकारी के लिए आप सीधा मारुति सुजुकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं
नोट: मारुति सुजुकी की कारों पर दिए जा रहे इन ऑफर्स और डिस्काउंट के लिए अमर उजाला का कोई लेना-देना नहीं है।