फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बिक रही हैं Maruti की सीएनजी किट वाली कारें, इन सात गाड़ियों में मिलती है ये टेक्नोलॉजी

Sat, 06 Jun 2020 05:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maruti S-CNG Cars - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

मई महीने में कारों की बिक्री के आंकड़े आ चुके हैं। टॉप-10 कारों की लिस्ट में मारुति की दशकों की बादशाहत खत्म हो गई है। पहले नंबर पर ह्यूंदै क्रेटा रही है, जबकि मारुति खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। लेकिन मारुति के लिए खास बात यह रही है कि मारुति की सबसे ज्यादा सीएनजी गाड़ियों की बिक्री हुई है।

विज्ञापन

 
 

मारुति ने वित्त वर्ष 2019-20 में 106443 सीएनजी फिटेड वाहनों की बिक्री की थी और बढ़त की यह रफ्तार 15.5 फीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रही है। कंपनी इस समय S-CNG किट के साथ अपनी सात गाड़ियों को बेचती है, इनमें ऑल्टो, इको, वैगन आर, डिजायर टूर एस, अर्टिगा, सुपर कैरी और सिलेरियो शामिल हैं।

2020 ऑटो एक्सपो में मारुति ने मिशन ग्रीन मीलियन लॉन्च किया था। जिसके तहत 20 लाख ग्रीन वाहन बेचने का लक्ष्य रखा गया था। सीएनजी वाहनों के अलावा मारुति अपनी कई गाड़ियों में माइल्ड-हाईब्रिड या स्मार्ट हाईब्रिड गाड़ियां बेच रही है। ये गाड़ियां SVHS यानी स्मार्ट हाईब्रिड व्हीकल सिस्टम टेक्नोलॉजी से लैस हैं।
 

मारुति का दावा है कि फैक्टरी फिटेड CNG वाहन ग्राहको को शानदार परफॉर्मेंस, सुरक्षा, परफॉरमेंस और बेहतर माइलेज देते हैं। कंपनी की फैक्टरी फिटेड S-CNG टेक्नॉलॉजी वाली गाड़ियां डुअल इंटरडिपेंडेंट ECU, डुअल सोलेनॉयड सिस्टम और लीक प्रूफ टैंक डिजाइन के साथ आती हैं। वहीं इनमें व्हीकल इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम लगा होता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
विज्ञापन

वहीं कंपनी देशभर में सीएनजी ईंधन पंपों का बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। वहीं 2019 तक 50 फीसदी पंपों का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कोविड 19 के चलते अब इसमें देरी होने की संभावना है। साथ ही कंपनी और भी गाड़ियों को सीएनजी किट के साथ लॉन्च करेगी, इनमें मिनी एमपीवी कार एस-प्रेसो भी है। साथ ही कंपनी सिलेरियो को भी नए सीएनजी मॉडल के साथ लॉन्च कर सकती है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें