फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन भारत में नए अवतार में पेश हुई JIMNY, जानें क्या हैं खासियत

Thu, 12 Jan 2023 11:07 AM IST
विशाल मैथिल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन दो नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से पेश की गई जिम्नी एसयूवी में क्या खास है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान दो नई एसयूवी जिम्नी और फ्रॉन्क्स को भारतीय बाजार में पेश किया गया। इनमें से एक जिम्नी एसयूवी में क्या खूबियां हैं और इन्हें किस कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
पेश हुई नई एसयूवी जिम्नी
मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन दो नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया। इनमें से एक एसयूवी जिम्नी भी है। जिम्नी को पांच दरवाजों के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
कैसी हैं जिम्नी
जिम्नी की बात करें तो यह कार पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर दिखाई दे चुकी है। जिम्नी को कंपनी ने फाइव डोर एसयूवी के तौर पर पेश किया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें टू डोर वाली एसयूवी में सफर के दौरान परेशानी होती है।

4 of 5
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
कितना दमदार है इंजन
जिम्नी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर का के सीरीज इंजन दिया है। इसके साथ आइडल स्टार्ट/ स्टॉप तकनीक को भी दिया गया है। एसयूवी में फोर स्पीड ऑटोमैटिक और फाइव स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
कैसे हैं फीचर्स
जिम्नी में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी डीआरएल और हैडलैंप वॉशर्स दिए गए हैं। हैडलैंप वॉशर्स का फीचर के के साथ आने वाली यह एसयूवी सेगमेंट की पहली एसयूवी है। एसयूवी का इंटीरियर भी पूरी तरह से काले रंग में रखा गया है। इसके अलावा इसमें यूएसबी पोर्ट, ऑटो एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं।

कितनी है सुरक्षित
जिम्नी में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग्स भी दिए हैं। इसके अलावा हिल डीसेंट कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है।

कितने रंगों में मिलेगी
जिम्नी को कंपनी ड्यूल टोन और सिंगल टोन कलर्स के विकल्प के साथ बाजार में उपलब्ध कराएगी। सिंगल टोन में एसयूवी को पर्ल आर्कटिक वाइट, ब्लश ब्लैक, नेक्सा ब्लू, ग्रेनाइट ग्रे, सिजलिंग रेड हैं। जबकि इसे सिजलिंग रेड और ब्लूइश ब्लैक रुफ के साथ ड्यूल टोन विकल्प में भी ऑफर किया जाएगा।

प्रीमियम एसयूवी है जिम्नी
जिम्नी एसयूवी को कंपनी ने प्रीमियम एसयूवी के तौर पर पोर्टफोलियो में शामिल किया है। इस एसयूवी की बिक्री भी कंपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें