फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में Maruti Brezza पर करें 70 हजार रुपये तक की बचत, जानें किस कार पर कितनी है छूट

Fri, 14 Feb 2020 07:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एरेना और नेक्सा शोरूम पर मिलने वाली कारों पर है छूट
  • अर्टिगा और XL6 पर भी है डिस्काउंट
  • एस-प्रेसो और मारुति वैगन आर भी हैं शामिल
विज्ञापन
Maruti Suzuki offering best ever discount - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऑटो कंपनियों की याचिका खारिज करते हुए उन्हें 31 मार्च से पहले अपनी बीएस4 स्टॉक करने के लिए कहा है। सभी कार कंपनियां अपने बीएस4 वाहनों पर जबरदस्त छूट दे कर स्टॉक खत्म करने की कोशिशें कर रही है। मारुति डीलर्स भी स्टॉक खत्म करने के लिए फरवरी में कारों पर जबरदस्त छूट दे रहे हैं। हालांकि मारुति अपने प्रोडक्ट लाइन-अप को पहले ही बीएस6 में अपग्रेड करने की शुरुआत कर चुकी है। डिस्काउंट नेक्सा और एरेना शोरूम्स पर मिलने वाली गाड़ियों पर भी लागू होगा।

विज्ञापन

 

एरेना शोरूम्स

पहले बात करते हैं एरेना शोरूम्स की, तो इस शोरूम के जरिए मारुति विटारा ब्रेजा भी बेची जाती है। इस पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट के साथ पांच साल की वारंटी दे रही है। कंपनी 15 मार्च कर ब्रेजा को बीएस6 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर रही है।

बीएस4 अर्टिगा पर भी डीलर्स डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। यह ड़िस्काउंट इसके डीजल इंजन पर मिलेगा। जिसमें 20 हजार रूपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

एरेना शोरूम्स से बिकने वाली स्विफ्ट डिजायर और स्विफ्ट पर भी कंपनी छूट दे रही है। यह छूट बीएस6 वाहनों पर मिलेगी। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं बीएस4 स्विफ्ट और डिजायर पर 70 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी।                   

मारुति सजुकी एस-प्रेसो और मारुति वैगन आर पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और दोनों कारों पर 2,500 रुपये का कारपोरपेट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही एस-प्रेसो पर 20 हजार रुपये और वैगन आर पर 15 हजार का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

मारुति सुजुकी इको पर कंपनी 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 2,000 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं मारुति ऑल्टो 800 और सिलेरियो पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अतिरिक्त दोनों कारों पर तीन और दो हजार रुपये की अतिरिक्त कारपोरेट छूट मिलेगी।
विज्ञापन

नेक्सा शोरूम

वहीं नेक्सा शोरूम्स पर मिलने वाली मारुति सुजुकी बलेनो पर डीलर्स कैश डिस्काउंट के साथ 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा सेडान कार सियाज के अल्फा ट्रिम पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं कंपनी की पिछले साल लॉन्च Ertiga XL6 पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। यह कार बीएस6 इंजन के साथ आती है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें