नए सेफ्टी फीचर्स
सिर्फ एयरबैग ही नहीं, अब सभी सीट्स के लिए तीन-बिंदु सीट बेल्ट भी दिए गए हैं। आगे की सीट्स में प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। पहले से मौजूद फीचर्स जैसे ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD और सीटबेल्ट रिमाइंडर अब भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप के टैरिफ से भारतीय ईवी इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा या 'मेक-इन-इंडिया' योजनाओं पर होगी चोट?
7-सीटर वेरिएंट हुआ बंद, अब मिलेगा नया 6-सीटर लेआउट
2025 की ईको में एक बड़ा बदलाव यह भी है कि अब इसका 7-सीटर वर्जन बंद कर दिया गया है। उसकी जगह अब दो नए 6-सीटर वेरिएंट आए हैं, जिनमें सेकंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं। इससे सवारी के आराम का स्तर और बढ़ जाएगा। 5-सीटर वेरिएंट पहले जैसे ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें - Car Export: दुनियाभर में सबसे ज्यादा कारें निर्यात करने वाले टॉप 10 देश, जानें भारत का स्थान
डिजाइन में कोई बदलाव नहीं
जैसा कि ये सिर्फ एक मॉडल अपडेट है, तो इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाहर से वही पुराने रेक्टैंगल शेप वाले हैलोजन हेडलैंप, वर्टिकल टेललाइट्स और 13 इंच के स्टील व्हील्स (बिना कवर) मिलते हैं। अंदर भी वही पुराना डैशबोर्ड और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है। हालांकि, एयरबैग्स के चलते पिलर ट्रिम और रूफ लाइनर को जरूर थोड़ा अपडेट किया गया है।
यह भी पढ़ें - Citroen Dark Edition: सिट्रोएन ने लॉन्च किए डार्क एडिशन मॉडल्स, जानें कीमत और खासियतें
कुछ नए फीचर्स हुए शामिल
2025 ईको अब फैब्रिक सीट कवर्स के साथ आती है, पहले इसमें पीवीसी सीट कवर्स मिलते थे। इसके अलावा, अब आगे की सीटें आउटबोर्ड रेक्लाइनिंग फंक्शन के साथ आती हैं, जिससे आराम में सुधार हुआ है। 5-सीटर वेरिएंट्स के लिए अब बूट में लगेज रिटेंशन फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे एक्सीडेंट के समय सामान हिलता नहीं है और पैसेंजर सेफ रहते हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi: 2025 यामाहा FZ-S Fi लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत
पावरट्रेन अब E20 फ्यूल के लिए तैयार
ईको में अब भी वही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 80 hp की पावर देता है, और ये 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। लेकिन अब इस इंजन को E20 फ्यूल (20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल) के लिए अपडेट किया गया है। ताकि यह सरकार के नए ईंधन मानकों पर खरा उतर सके।
अगर आप ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो इसके लिए 70 hp वाला सीएनजी वर्जन भी उपलब्ध है, लेकिन ये सिर्फ 5-सीटर वर्जन में ही मिलेगा। नया 6-सीटर वर्जन सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही आता है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: आम आदमी को जल्द मिलेगी राहत? नितिन गडकरी ने किया एलान- नया टोल सिस्टम 8-10 दिनों में होगा लागू