फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Dzire Vs Honda Amaze: किसमें है बेहतर माइलेज, कौन है बजट के लिहाज से बेस्ट? सिर्फ 5 मिनट में जानिए

Thu, 01 May 2025 02:19 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honda Amaze Vs Maruti Dzire: जानिए होंडा अमेज और मारुति डिजायर में कौन है बेस्ट सेडान, पढ़िए कम्पेरिजन।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Dzire Vs Honda Amaze 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं और Maruti Dzire तथा Honda Amaze के बीच उलझन में हैं? तो चलिए आपको आसान भाषा में समझाते हैं कि इन दोनों में से आपके लिए कौन-सी कार बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन

Honda Amaze - फोटो : Honda Cars
Honda Amaze
इंजन
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Honda Amaze एक भरोसेमंद नाम है। इसमें 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 89 बीएचपी की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में आती है। 

माइलेज
कंपनी का दावा है कि मैनुअल वेरिएंट में यह कार लगभग 18.65 किमी प्रति लीटर और सीवीटी वेरिएंट में करीब 19.46 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

कीमत
Honda Amaze को तीन ट्रिम्स- V, VX और ZX में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से थोड़ी आधिक है, जो सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire 2024 - फोटो : Amar Sharma
Maruti Dzire
इंजन
अब बात करते हैं मारुति डिजायर की, जो कि माइलेज के मामले में भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस कार में नया 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 बीएचपी की पावर और 112 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 

माइलेज
पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज लगभग 25 से 26 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि CNG वेरिएंट में यह आंकड़ा 33 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है। 

कीमत
Dzire के पेट्रोल मैनुअल LXi वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम है। यह कार LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

अगर तुलना की जाए तो Honda Amaze थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन उसका डिजाइन, ड्राइविंग कम्फर्ट और प्रीमियम फील काफी अच्छा है। दूसरी ओर, Maruti Dzire कम कीमत, बेहतरीन माइलेज और Maruti Suzuki की मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण एक बेहद व्यावहारिक और किफायती विकल्प बनकर सामने आती है। अगर आपका फोकस कम कीमत और ज्यादा माइलेज पर है तो Dzire बेहतर ऑप्शन हो सकती है, लेकिन अगर आप थोड़ी प्रीमियम फील और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Amaze पर भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें