पावरफुल इंजन और हाइब्रिड सिस्टम का कॉम्बो
लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो में एक जबरदस्त 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो तीन इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर काम करता है। अकेला V8 इंजन 789 bhp की पावर और 730 Nm का टॉर्क देता है। वहीं इलेक्ट्रिक मोटर इसे 295 bhp और 2,150 Nm का एक्स्ट्रा टॉर्क देती है। कुल मिलाकर इस कार का कंबाइंड आउटपुट 907 bhp का है, जिससे ये कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 343 किमी प्रति घंटा है।
इस हाइब्रिड सिस्टम को पावर देती है 3.8 kWh की बैटरी, जो 7 kW AC चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। साथ ही ब्रेक लगाते वक्त जो एनर्जी बचती है, उससे भी बैटरी चार्ज होती रहती है जिसे रेजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम कहा जाता है।
यह भी पढ़ें - Maharashtra Aggregator Policy: सवारी रद्द करने वाले ड्राइवरों पर लगेगा जुर्माना, ओला-उबर जैसी कैब कंपनियों पर सरकार की सख्ती
डिजाइन: एकदम अग्रेसिव और स्पोर्टी लुक
डिजाइन के मामले में लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो कुछ नया और दमदार लेकर आई है। इसका फ्रंट हिस्सा "शार्क नोज" डिजाइन के साथ आता है, जिसमें लोवर लिप स्पॉइलर और हेक्सागोनल LED DRLs लगे हैं। पीछे की तरफ हेक्सागोन-थीम टेललाइट्स, सेंट्रली माउंटेड एग्जॉस्ट और शानदार एयरोडायनामिक साइड मिरर इसकी स्पोर्टी पहचान को और मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें - Recall: स्कोडा और फॉक्सवैगन ने भारत में 47,000 से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगवाईं, वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
कार के आगे 20-इंच और पीछे 21-इंच के अलॉय व्हील लगे हैं। चाहें तो आप हल्के कार्बन फाइबर व्हील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसका चेसिस एलुमिनियम स्पेसफ्रेम पर बना है, जो पुरानी हुराकैन के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा मजबूत है। ब्रेकिंग के लिए आगे 410 mm डिस्क के साथ 10-पिस्टन कैलिपर, और पीछे 390 mm डिस्क के साथ 4-पिस्टन कैलिपर दिए गए हैं, जो एकदम शार्प ब्रेकिंग का भरोसा देते हैं।
अगर आपको रेस ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाने का शौक है, तो लेम्बोर्गिनी का एलेगेरिटा पैकेज भी है, जिससे कार का वजन 25 किलो कम हो जाता है। यह पहले से ही हल्की कार का ड्राई वेट 1,715 किलो है।
यह भी पढ़ें - EV Policy: महाराष्ट्र में नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा फायदा, अब टोल टैक्स से भी छूट
इंटीरियर: जेट जैसा फील और हाईटेक केबिन
लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो का अंदरूनी डिजाइन फाइटर जेट से प्रेरित है, जैसा कि हमने Lamborghini Revuelto (लेम्बोर्गिनी रेवुल्टो) में देखा था। इसमें आपको 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8.4-इंच का वर्टिकल इंफोटेनमेंट सिस्टम, और को-ड्राइवर के लिए 9.1-इंच का डिस्प्ले भी मिलता है। पूरा केबिन बेहद हाईटेक और ड्राइवर सेंट्रिक है।
यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने से भारत तेल आयात बिल पर बचा सकता है 9.17 लाख करोड़ रुपये! प्रदूषण होगा कम, रिपोर्ट में दावा
सुविधाओं की बात करें तो इसमें हैं हीटेड और वेंटिलेटेड इलेक्ट्रिक सीट्स, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और फिजिकल बटन जो पुराने अंदाज और आधुनिकता का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। कार में 13 ड्राइव मोड भी उपलब्ध हैं, जिनमें मानक मोड जैसे कि सिट्टा, स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा के साथ-साथ हाइब्रिड-विशिष्ट मोड जैसे कि रिचार्ज, हाइब्रिड और परफॉर्मेंस भी शामिल हैं। खास बात ये है कि इसमें डेडिकेटेड ड्रिफ्ट मोड भी दिया गया है, जिससे कंट्रोल्ड ड्रिफ्टिंग की जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Stunt: दो करोड़ रुपये की पोर्शे 911 GT3 RS स्टंट के दौरान हादसा, ऐसे हुई तबाह, देखें वीडियो