फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज अली की मारुति 800 थी पहली कार, गोवा ट्रिप को याद कर साझा की तस्वीर, लोगों ने किए यह सवाल

Sun, 12 Apr 2020 01:56 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Imtiaz Ali - फोटो : instagram
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर इम्तिजाय अली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उन्होंने अपनी सबसे पहली कार के साथ शेयर की है। बता दें कि उनकी सबसे पहली कार मारुति 800 थी। यह उनकी पसंदीदा कार थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह उनकी गोवा की पहली रोड ट्रिप थी।   
विज्ञापन

उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने सवाल किया कि कार का बोनट खुला है? इस पर इम्तियाज अली ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कार में हमेशा ही यह परेशानी रहती थी। जब उन्होंने शोरूम से ली थी तो बोनट खुला ही था और सालों बाद भी वह उसी तरह से चलती रही, जब तक कि उन्होंने उसे बेच नहीं दिया। 

 

बता दें कि मारुति 800 बहुत ही लोकप्रिय कार है। आज भी पहुत सारे पुराने लोग इस कार को ही चलाना पसंद करते हैं। हालांकि कंपनी ने अब यह मॉडल बंद कर दिया है। यह कार इम्तियाज अली की ही नहीं बल्कि कई लोगों की पहली कार रही है। यह पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भी पहली कार रही है। 80 और 90 के दशक में इस कार को लेने वाले व्यक्तियों को बड़े और अमीर लोगों में गिना जाता था। 

 
विज्ञापन

खैर इम्तियाज अली इस कार की तस्वीर को पोस्ट कर पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। इस पोस्ट पर उनके चहाने वाले कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं। इम्तियाज अली के पास अब बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जीटी है। हालांकि इम्तियाज अली ने यह तस्वीर पांच दिन पहले पोस्ट की थी। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक उनकी इस पोस्ट को करीब 29 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि काफी लोग कमेंट कर रहे हैं।  
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें