फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SUV: अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले में गाड़ी से टक्कर मारने वाला शख्स शराब के नशे में था

Tue, 19 Dec 2023 06:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के सुरक्षा काफिले का हिस्सा रहे एक खड़ी हुई एसयूवी से हाल ही में अपने वाहन से टक्कर मारने वाले एक व्यक्ति पर अधिकारियों ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
car collided with Joe Bidens motorcade - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के सुरक्षा काफिले का हिस्सा रहे एक खड़ी हुई एसयूवी से हाल ही में अपने वाहन से टक्कर मारने वाले एक व्यक्ति पर अधिकारियों ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि सुरक्षा के नजरिए से यह घटना काफी बड़ी थी, लेकिन बाइडेन और उनकी पत्नी जिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। और यूएस सीक्रेट सर्विस ने बाद में बताया कि यह एक दुर्घटना थी और किसी भी तरह का हमला नहीं था।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से सड़क को रोकने वाली एक आधिकारिक एसयूवी में 46 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेज फोर्ड सेडान से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि हो गई है कि दुर्घटना आकस्मिक थी और इससे अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को कोई खतरा नहीं था। 



यह घटना डेलावेयर के विल्मिंगटन में हुई, जहां बाइडेन जिल के साथ अपनी पार्टी के प्रचार अभियान केंद्र में रात्रिभोज के लिए गए थे। टक्कर तब हुई जब बाइडेन इमारत से बाहर आए और प्रेस के सदस्यों से बात कर रहे थे। सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत फोर्ड को घेर लिया और बाइडेन को उनके आधिकारिक वाहन में बैठाकर बाहर ले गए। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक से उसकी कार का दरवाजा खोलने के लिए कहा गया और उससे पूछताछ की गई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी चालक को खुद कोई चोट लगी है या नहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

The Beast - फोटो : For Reference Only
यूएस सीक्रेट सर्विस ने बाद में एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि दुर्घटना से जुड़ा "कोई सुरक्षा जोखिम नहीं था"। इसका मतलब है कि घटना के दौरान बाइडेन को कोई खतरा नहीं था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल और कड़ी सुरक्षा वाले व्यक्तियों में से एक हैं। उनके आसपास अमेरिका और विदेशों में हर समय एक मजबूत सुरक्षा घेरा रहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की आधिकारिक गाड़ी, कैडिलैक लिमोसिन, जिसे "द बीस्ट" कहा जाता है, अपनी जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के कारण मशहूर है। इसका वजन लगभग 7,000 किलो है। बता दें कि, एक टोयोटा लैंड क्रूजर का वजन लगभग 3,000 किलो होता है। द बीस्ट पंचर टायरों पर भी चल सकती है और बुलेट और बम-प्रूफ है। यह रासायनिक या जैविक हमले की स्थिति में भी कार में सवार लोगों को सुरक्षित रख सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें