फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra: महिंद्रा ने XEV 9e का प्रीमियम एडिशन किया लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

Mon, 02 Mar 2026 07:03 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

XEV 9e सिनेलक्स एडिशन में ट्रिपल HD डिस्प्ले, 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और कस्टमाइज़ेबल एम्बिएंट लाइटिंग है।
विज्ञापन
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज को और प्रीमियम बनाते हुए XEV 9e Cineluxe Edition (एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन) को पेश किया है। यह वेरिएंट स्टैंडर्ड XEV 9e का ज्यादा रिफाइंड और लग्जरी-आधारित संस्करण है। जिसमें ड्राइविंग से ज्यादा कार के केबिन एक्सपीरियंत और आराम पर जोर दिया गया है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है, जो इलेक्ट्रिक एसयूवी में साइलेंट, सॉफ्ट और लाउंज-जैसा माहौल चाहते हैं।

विज्ञापन


बुकिंग और डिलीवरी कब होगी
महिंद्रा एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन की बुकिंग 2 मार्च से शुरू हो गई है और डिलीवरी 10 मार्च 2026 से की जाएगी।

Cineluxe Edition का एक्सटीरियर कितना अलग है?
Cineluxe Edition को पहचान दिलाने के लिए महिंद्रा ने इसमें दो एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर फिनिश दी हैं- सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट।
ये मैट-सैटिन शेड्स एसयूवी को स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा प्रीमियम और सॉफ्ट अपील देते हैं। जिससे इसका लुक ज्यादा एलिगेंट और क्लासी बनता है।

इंटीरियर में क्या-क्या खास बदलाव किए गए हैं?
इस स्पेशल एडिशन का सबसे बड़ा फोकस इसका केबिन है। महिंद्रा ने इसमें नए इंटीरियर थीम्स पेश किए हैं - चेस्टनट ब्राउन और नोक्टर्न ब्लैक स्मूद ग्रेन लेदरेट।
डैशबोर्ड, सीट्स और डोर पैनल्स पर टेक्सचर और फिनिश को ज्यादा रिफाइंड बनाया गया है। ताकि केबिन ज्यादा शांत और लाउंज-जैसा महसूस हो।

केबिन टेक्नोलॉजी और इंफोटेनमेंट कितना एडवांस है?
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition में वही हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सेगमेंट में अलग बनाते हैं।
डैशबोर्ड पर फैला कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल HD डिस्प्ले इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। इसके साथ मिलता है:

  • 16-स्पीकर हर्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम

  • डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट

  • इंफिनिटी रूफ

  • एम्बिएंट लाइटिंग, जिसमें 1.6 करोड़ से ज्यादा कलर कॉम्बिनेशन मौजूद हैं

इन फीचर्स की मदद से केबिन का माहौल ड्राइविंग मूड और समय के हिसाब से बदला जा सकता है।

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition - फोटो : Mahindra

Cineluxe Edition में कौन-कौन से एडवांस फीचर्स दिए गए हैं?
यह एडिशन XEV 9e के टॉप-स्पेक Pack Three (पैक थ्री) वेरिएंट पर आधारित है। इसमें शामिल हैं:

  • स्ट्रेटअहेड विजनएक्स ऑगमेंटेड रियलिटी HUD

  • EyeDentity (आईडेंटिटी) ड्राइवर और ऑक्यूपेंट मॉनिटरिंग सिस्टम

  • हैंड्सफ्री पार्क और ऑटो पार्क असिस्ट

  • सिक्योर 360 और सिक्योर 360 प्रो

  • कैंप, कीप और PawPal HVAC मोड

  • कस्टम ड्राइव मोड्स

  • डिजिटल की एक्सेस

  • पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल्स

 

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस कैसी है?
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition में 79 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज देने में सक्षम है।
पावर आउटपुट 210 kW और पीक टॉर्क 380 Nm है। फिलहाल यह एसयूवी केवल रियर-व्हील ड्राइव (RWD) कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। और इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प नहीं दिया गया है।

 

विज्ञापन

Cineluxe Edition किसके लिए है?
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो इलेक्ट्रिक एसयूवी में सिर्फ रेंज और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि प्रीमियम केबिन, साइलेंट ड्राइव और लग्ज़री अनुभव को प्राथमिकता देते हैं। यह एडिशन XEV 9e को एक ज्यादा एक्सक्लूसिव और आरामदेह इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में पेश करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें