फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा वीरो रेंज में बड़ा अपडेट: सीएनजी मॉडल हुआ लॉन्च, तो डीजल में मिले ये शानदार अपडेट्स; क्या है नई कीमत?

Tue, 08 Sep 2026 02:36 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने लाइट कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियाे का विस्तार करते हुए वीरो रेंज को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने इंट्रा-सिटी डिलीवरी के लिए नया वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी लॉन्च किया है। जबकि वीरो डीजल को टचस्क्रीन और क्रूज कंट्रोल जैसे कई नए टेक-फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। आइए जानते हैं महिंद्रा वीरो सीएनजी की ड्राइविंग रेंज, पेलोड कैपेसिटी, डीजल मॉडल में मिले नए फीचर्स और वेरिएंट-वाइज कीमत के बारे में विस्तार से।
 
विज्ञापन
न्यू महिंद्रा वीरो - फोटो : auto.mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा ने वीरो सीरीज के विस्तार के साथ ही पहले से मौजूद वीरो डीजल मॉडल को भी अतिरिक्त टेक्नोलॉजी, आराम और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। सितंबर 2024 में पहली बार लॉन्च हुआ वीरो महिंद्रा के अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म यानी यूपीपी पर आधारित है, जो एक मॉड्यूलर कमर्शियल व्हीलक आर्किटेक्चर है। आइए जानते हैं वीरो सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल से जुड़ी हर एक जरूरी बातें...

विज्ञापन


नया वीरो 1.1 XXL सीएनजी लॉन्च
महिंद्रा ने वीरो1.1 XXL CNG को खासतौर पर इंट्रा-सिटी ट्रांसपोर्टेशन के लिए पेश किया है। इसके वी2 वेरिएंट की कीमत ₹8.25 लाख और वी4 वेरिएंट की कीमत ₹8.55 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहकों के लिए इसकी उपलब्धता 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी। सीएनजी मॉडल में 1.1 टन का पेलोड दिया गया है। इसमें 2,900 मिमी यानी 9.5 फीट का कार्गो डेक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में बेस्ट-इन-क्लास कार्गो डेक लंबाई है।

तंग रास्तों में भी आसानी से चलेगा

  • वीरो 1.1 XXL CNG का टर्निंग रेडियस 5.1 मीटर है। इसकी वजह से भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों और तंग लोडिंग-अनलोडिंग जगहों पर इसे आसानी से मोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि कंपनी ने इसे मुख्य रूप से शहरों के अंदर सामान पहुंचाने वाले कारोबार के लिए तैयार किया है।
  • इंजन और माइलेज की बात करें तो वीरो 1.1 XXL CNG में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 65 bhp की पावर और 98 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एआरएआई-सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 21.4 किमी प्रति किलोग्राम है। वहीं, पेट्रोल और सीएनजी को मिलाकर इसकी ड्राइविंग रेंज 450 किलोमीटर से ज्यादा है।

सीएजनी मॉडल को किन इस्तेमाल के लिए बनाया गया है?

विज्ञापन

वीरो1.1 XXL CNG को कई तरह के इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स कामों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूशन, फल-सब्जी परिवहन, ई-कॉमर्स डिलीवरी, पार्सल और कूरियर मूवमेंट, मार्केट लोड और दूसरे शहर के भीतर होने वाले ट्रांसपोर्टेशन काम शामिल हैं। सीएनजी वेरिएंट 1.1 XXL SD कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। वहीं, पेस्टल रिवरसैंड कलर के लिए ग्राहक को पांच हजार का अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यू महिंद्रा वीरो - फोटो : mahindra.com
वीरो डीजल में भी कई नए फीचर्स
  • इसी के साथ कंपनी ने वीरो डीजल का भी अपग्रेड किया है। इसकी कीमत 1.5 XL SD V2 के लिए 8.29 लाख से शुरू होती है और चुनिंदा 1.5 और 1.6 XXL वेरिएंट्स के लिए ₹9.45 लाख तक जाती है।
  • अपडेटेड वीरो डीजल में सबसे बड़ा बदलाव नया 26.03 सेमी यानी 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसके अलावा इसमें मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट वाले वॉयस कमांड्स भी मिलते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवर का आराम बढ़ाने के लिए क्रूज कंट्रोल भी जोड़ा गया है।
  • अपडेटेड डीजल मॉडल में एलएनटी टेक्नोलॉजी भी पेश की गई है। इसके अलावा इसमें हीटर के साथ एयर कंडीशनिंग, एडजस्टेबल हेडरेस्ट वाली रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, स्लीपिंग प्रोविजन वाले फ्लैट-फोल्ड सीट्स, डोर आर्मरेस्ट और D+2 सीटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

iMAXX से मिलेगी ज्यादा कनेक्टिविटी
वीरो डीजल की कनेक्टिविटी को महिंद्रा के आईमैक्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेहतर किया गया है। अब इसमें रिमोट एसी कंट्रोल भी जोड़ा गया है। आईमैक्स सिस्टम में 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इनमें व्हीकल ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग, रूट प्लानिंग, व्हीकल हेल्थ ट्रैकिंग और फ्यूल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सभी वेरिएंट में पावर विंडोज और फास्ट चार्जिंग
महिंद्रा ने अब पावर विंडोज और फास्ट-चार्जिंग पोर्ट को सभी वीरो वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिया है। इससे बेस वेरिएंट में भी रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़े जरूरी फीचर्स मिलेंगे। अपग्रेडेड वीरो डीजल आज यानी आठ सितंबर 2026 से उपलब्ध है, जबकि नए वीरो 1.1 XXL CNG की ग्राहक उपलब्धता 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

वीरो डीजल  के कई कॉन्फिगरेशन
अपडेटेड डीजल रेंज को कई कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसमें 1.5 XL SD, 1.5 XXL SD, 1.5 XXL HD, 1.5 XXL CBC, 1.6 XXL SD और 1.6 XXL HD शामिल हैं। गे कलर ऑप्शन के लिए पांच हजार का अतिरिक्त प्रीमियम लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें