इंजन में कोई बदलाव नहीं
- नए रंगो में अपडेट हुई जिक्सर की रेंज में किसी प्रकार का मैकेनिकल बदलाव नहीं हुआ है। जिक्सर और जिक्सर एसएफ में कंपनी का 155cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 13 bhp की पावर और 13.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- वहीं, जिक्सर 250 और जिक्सर एसएफ 250 में 250cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26 bhp की पावर और 22.2 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
- कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक GIXXER 250 और GIXXER SF 250 में ऑयल-कूल्ड 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाता है।
क्या है जिक्सर की कीमत?
अपडेटेड रेंज में जिक्सर की शुरुआती कीमत करीब 1.37 लाख है। वहीं, जिक्सर SF की कीमत लगभग1.41 लाख से शुरू होती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। वहीं अगर 250cc मॉडल की कीमत की बात करें तो जिक्सर 250 की शुरुआती कीमत ₹1.85 लाख है। वहीं, फुल-फेयर्ड GIXXER SF 250 की कीमत ₹1.93 लाख से शुरू होती है। रेंज में सबसे ऊपर जिक्सर SF 250 FFV है, जिसकी कीमत ₹1.98 लाख है।