For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा की थार की बात करें तो कंपनी ने इसे फोर व्हील ड्राइव के साथ ही लॉन्च किया था। इसे तीन डोर वाली एसयूवी के तौर पर डेवलप किया गया है। हाल में ही इसका सस्ता वैरिएंट रियर व्हील ड्राइव को भी कंपनी ने बाजार में पेश किया है। महिंद्रा ने अपनी थार के दोनों ही वैरिएंट में ज्यादा फर्क नहीं रखा है। दोनों एसयूवी के एक्सटीरियर की बात करें तो नई और पुरानी थार में एक ही लोगो, ग्रिल, ग्राउंड क्लियरेंस, 18 इंच के ही अलॉय व्हील्स, ऑल टेरेन टायर्स आदि मिलते हैं। इसके इंटीरियर की बात करें तो 4X4 थार में गियर शिफ्ट लीवर मिलता है। जबकि नई रियर व्हील ड्राइव थार में क्यूबी होल मिलता है। जबकि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कंट्रोल्स, एयरकॉन वेंट दोनों ही वैरिएंट्स में एक जैसे हैं। इसके 4X4 वैरिएंट में 2184 सीसी का एमहॉक डीजल और 1997 सीसी का एम स्टालिन पेट्रोल इंजन मिलता है। दोनों ही इंजन के साथ एसयूवी को काफी ज्यादा ताकत मिलती है। इन इंजन को छह स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इनमें 4X4 के लिए मैनुअल शिफ्ट पार्ट टाइम फोर व्हील ड्राइव के साथ हाई और लो री-डक्शन गियर मिलता है। एसयूवी में दो ट्रिम्स का ऑप्शन मिलता है जिनमें 16 और 18 इंच के ऑल टेरेन टायर दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें-
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में Maruti ने दिखाई नई एसयूवी Fronx, जानें क्या हैं खूबियां