फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA पहुंचा महिंद्रा, करेगा यूटिलिटी व्हीकल्स का निर्माण, बनी पहली भारतीय कंपनी

Mon, 17 Jul 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा अब यूएसए पहुंच गई है। यह देश की पहली ऑटो कंपनी है, जो अमेरिका के डेट्रायट शहर में इस साल के अंत तक अपना प्लांट शुरू कर देगी। 
विज्ञापन


इस प्लांट में कंपनी ऑफ रोड यूटिलिटी व्हीकल्स का निर्माण करेगी। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कंपनी अपने इस प्लांट में 3 हजार लोगों को नौकरी देगी और 1.5 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे उसे 2.5 बिलियन डॉलर की कमाई होगी। कंपनी को उम्मीद है कि अगले तीन सालों में वो इसको दोगुना कर देगी। 

19 बिलियन डॉलर का है सालाना टर्नओवर
महिंद्रा का सालाना टर्नओवर 19 बिलियन डॉलर का है। ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बताया कि वो इस साल के अंत तक हम अपना प्लांट शुरू कर देंगे। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय कंपनी अमेरिका के ऑटो निर्माण हब में अपना प्लांट शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


महिंद्रा ने कहा कि इन गाड़ियों का डिजाइन भी कंपनी के नॉर्थ अमेरिका में स्थित टेक्नीकल सेंटर में बना है। इससे कंपनी को थर्ड पार्टी ऑटो के कल-पुर्जे निर्माण कराने वाली कंपनियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

कंपनी के एमडी पवन गोयनका ने कहा कि शुरुआत में कंपनी ज्यादा निर्माण नहीं करेगी क्योंकि अभी यूएसए के लिए इस तरह के व्हीकल्स काफी नए हैं और हाईवे पर चलाने के लिए इनको मंजूरी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें